मिर्जापुर : जोधपुर हाबड़ा एक्सप्रेस के नाराज यात्रियों ने एसी काम न करने से रेलवे ट्रैक पर बैठकर ट्रेन को रोक दी.इस दौरान 19 से 12 मिनट तक ट्रेन रूकी रही.ट्रैक बाधित होने की जानकारी मिलने पर आरपीएफ जीआरपी मौके पहुंचकर यात्रियों को समझा बूझकर आश्वासन दिया तब जाकर यात्री ट्रेन में बैठे और ट्रेन रवाना किया गया.
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को ट्रेन की एसी न काम करने पर नाराज यात्रियों ने ट्रेन को रुकते ही प्लेटफार्म पर उतरकर रेलवे ट्रैक पर जाकर बैठ गये. रेलवे के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे जानकारी होते ही आरपीएफ जीआरपी फोर्स मौके पहुंच गई. इस कारण ट्रेन लगभग 10 से 12 मिनट लेट हो गई. किसी तरह आरपीएफ कर्मियों ने यात्रियों को समझा बुझाया. साथ ही आश्वासन दिया कि ठीक कर दिया जाएगा तब जाकर यात्रियों ने रेलवे ट्रैक से उठकर ट्रेन में बैठ गए. तब जाकर ट्रेन यहां से खुली. बताया जा रहा जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस 12308 डाउन ट्रेन मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर 5:20 बजे पहुंची. ट्रेन को रुकते ही एसी कोच के कुछ यात्री प्लेटफार्म पर उतरने के बाद रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के आगे बैठ गए हंगामा करने लगे कहने लगे भीषण गर्मी में सी नहीं चल रही है यात्री परेशान है कई बार कंप्लेंन किया गया लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है. यात्रियों रेलवे ट्रैक पर बैठने की जानकारी मिलते ही मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के जीआरपी आरपीएफ और अधिकारियों के हाथ पाव फूल गये. दौड़कर किसी तरह से यात्रियों को समझा बुझा कर रेलवे ट्रैक से हटाकर प्लेटफार्म पर लाया गया कहा गया कि एक ठीक कर दिया जाएगा तब जाकर यात्री ट्रेन में बैठ गए इस दौरान ट्रेन 10 से 12 मिनट रुकी रही.
मिर्जापुर स्टेशन अधीक्षक बीके सिंह ने बताया कि ट्रेन की एसी में कुछ खराबी आने पर यात्री नाराज हुए थे. कुछ देर के लिए ट्रेन रुकी थी. मुगलसराय की तरफ ट्रेन को रवाना कर दिया गया है वहां पर सही कराया जाएगा.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.