news updates

मिर्जापुर : फूलन देवी के संसदीय क्षेत्र से वीआईपी के संस्थापक मुकेश साहनी यूपी में निकालेंगे 101 दिन का संकल्प यात्रा, प्रधानमंत्री के अपील और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर साधा निशाना मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : पति के तलाश में पुणे से 1500 किलोमीटर की सफर तय कर दो बेटियों के साथ महिला पहुंची मिर्जापुर, सात साल पहले की थी लव मैरिज

मिर्जापुर : पति के तलाश में पुणे से 1500 किलोमीटर की सफर तय कर दो बेटियों के साथ महिला पहुंची मिर्जापुर, सात साल पहले की थी लव मैरिज

  •   जेपी पटेल
  •  2026-05-21 16:30:17
  •  0

महाराष्ट्र के पुणे से एक महिला मिर्जापुर जिगना थाने पहुंचकर तहरीर देकर पति की तलाश की गुहार लगाई है. महिला ने पुलिस को बताया कि सात साल पहले लव मैरिज शादी की थी. दो बेटियां हैं बिना बताए ड्यूटी पर कहकर निकले पति पुणे से लापता हो गया है.

अपने प्यार को पाने के लिए एक महिला महाराष्ट्र के पुणे से 1500 लगभग किलोमीटर की सफर तय कर मिर्जापुर के जिगना थाने पहुंची. महिला एक साथ पुणे के एक कंपनी में काम करते हुए जान पहचान होने पर 7 साल पहले लव मैरिज शादी की थी. ड्यूटी पर कहके निकला पति वापस नहीं आने पर पति के तलाश में के लिए उसके गांव तक आ गई. पुलिस को तहरीर देकर पति की तलाश की गुहार लगाई है.दरअसल बिहार के सीतामढ़ी की रहने वाली विभा और मिर्जापुर के जिगना परमानपुर गौरा गांव का रहने वाला राहुल यादव पुणे के कंपनी में एक साथ काम करते थे. धीरे-धीरे दोनों की नजदीकिया बढ़ गई. दोनों 7 साल पहले लव मैरिज कर ली. दो बेटियों का जन्म भी हो गया. 3 मई को अचानक पति ड्यूटी पर बोलकर निकला पुणे से मिर्जापुर आ गया कंपनी से वापस नहीं आने पर पत्नी इंतजार करते-करते थक जाने के बाद ट्रेन पकड़ कर मिर्जापुर जिले के जिगना थाने पहुंचकर पति और ससुर के साथ ननद के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.

जिगना थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया की एक महिला ने तहरीर दिया है. उसने बताया कि पति पुणे से छोड़कर चला आया है. लव मैरिज शादी की थी.पति ससुर और ननद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट