news updates

मिर्जापुर : फूलन देवी के संसदीय क्षेत्र से वीआईपी के संस्थापक मुकेश साहनी यूपी में निकालेंगे 101 दिन का संकल्प यात्रा, प्रधानमंत्री के अपील और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर साधा निशाना मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : फूलन देवी के संसदीय क्षेत्र से वीआईपी के संस्थापक मुकेश साहनी यूपी में निकालेंगे 101 दिन का संकल्प यात्रा, प्रधानमंत्री के अपील और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर साधा निशाना

मिर्जापुर : फूलन देवी के संसदीय क्षेत्र से वीआईपी के संस्थापक मुकेश साहनी यूपी में निकालेंगे 101 दिन का संकल्प यात्रा, प्रधानमंत्री के अपील और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर साधा निशाना

  •   जेपी पटेल
  •  2026-05-14 21:07:47
  •  0

मिर्जापुर जनपद पहुंचे विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश साहनी ने कहा यूपी में वीआईपी पार्टी फूलन देवी के शहादत दिवस से यानी 25 जुलाई से 101 दिन की प्रदेश में संकल्प यात्रा निकालेगी.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर मुकेश साहनी जमकर निशाना साधा.प्रधानमंत्री के अपील डीजल पेट्रोल और सोने की न खरीदारी करने को लेकर कहा मोदी अपील करने के समय चुनाव जीत रहे थे.आज जब संकट बढ़ गया तो जनता से अपील कर रहे है.बिहार चुनाव में बोल रहे थे महागठबंधन को न जितावो नहीं तो मंगलसूत्र छीन लेगा,अब यही प्रधानमंत्री बोल रहे मंगलसूत्र ना पहनावों.कैबिनेट मंत्री संजय निषाद भाजपा के साथ रहकर मलाई खा रहे है समाज का फिक्र नहीं है.इनको फिक्र अपने परिवार का है कि कैसे मंत्री विधायक सांसद बना जाए.संजय निषाद अपने एजेंडे से भटक गए हैं मंदिर मस्जिद में उलझे हैं.

विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश साहनी गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद के सदर विधानसभा के एक लॉन में पहुंचे. उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए मुकेश साहनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जा रहा है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर जमकर निशान साधा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील डीजल पेट्रोल का प्रयोग कम कर ट्रांसपोर्ट वाहनों का प्रयोग करें और सोने की खरीदारी न करें इसको लेकर मुकेश साहनी ने कहा लोग सही में कहते हैं मोदी अनपढ़ प्रधानमंत्री है.ईरान की लड़ाई 3 महीने से चालू है मोदी आज अपील कर रहे हैं.उसी दिन से पता था खाड़ी देश में हमारे इंडिया में पेट्रोल आता है गैस और पेट्रोल का किल्लत होना है इस बीच महाशय क्या कर रहे थे, देश में चुनाव जीत रहे थे, हिटलर जैसे था कब्जा करना है, यह 3 महीना पहले ही घोषणा करना चाहिए था, देश का चुनाव टलना चाहिए था, आज जब संकट बढ़ गया है, घोषणा कर रहे हैं कोई चीज अपने ऊपर लेते नहीं है कुछ काम करेंगे वाहवाही लेंगे, जब संकट आएगा तो जनता के ऊपर डाल देंगे जनता मरो तुम देखो.प्रधानमंत्री बिहार में कह रहे थे महागठबंधन वालो का सरकार बनवा दोगे तो मंगलसूत्र छीन लेगा अब यही प्रधानमंत्री कह रहे शादी मे मंगलसूत्र न पहनावों मोदी के पास कोई विजन नहीं है इनके पास कोई सोचने की शक्ति नहीं है.जबरदस्ती आरएसएस के द्वारा सत्ता में काबिज हो गए हैं, देश में सांसद विधायक खरीदना आम हो गया है,तानाशाही के तहत यह काम कर रहे हैं.

वही कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद को लेकर कहा मेरी सफर डॉक्टर संजय निषाद की एक साथ शुरू हुई थी.दोनों का एक ही एजेंडा था समाज को मान सम्मान आरक्षण दिलाना.दोनों आंदोलन करके तरह तरह की लड़ाई लड़ा.डॉ संजय निषाद पिछले 7 साल से भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन करके बैठे हैं.सरकार में मलाई खा रहे हैं आज उनको समाज का फिक्र नहीं है सिर्फ फिक्र है.परिवार का कैसे मंत्री बन जाए कैसे विधायक सांसद बन जाय आज निषाद समाज उत्तर प्रदेश में परेशान है. अपने आपके लिए एकजुट है 2027 के लिए हम लोग तैयारी कर रहे हैं डॉ संजय निषाद अपने एजेंडा से भटक चुके हैं, मंदिर मस्जिद में उलझ गए हैं. हर जिले में उत्तर प्रदेश में विश्राम कर रहे हैं संगठन को मजबूत कर रहे हैं.डॉ संजय निषाद को समय दिया है 6 महीने में भाजपा से आरक्षण ले लेते हैं हमारा समर्थन पूरा आपको रहेगा 6 महीना में आरक्षण नहीं दिल पाते हैं तो कुर्सी को लात मारिये हमारे इंडिया गठबंधन के साथ आई है राहुल गांधी अखिलेश जी से बात करके मैं चाहूंगा निषाद पार्टी का गठबंधन समाजवादी पार्टी से हो यहां पर राजनीति करें.यदि नहीं आते हैं तो योगी और मोदी को उखाड़ फेकेंगे 2027 और 2029 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी

Tag :  

संबंधित पोस्ट