मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन करने आये श्रद्धालुओं के बीच जमकर मारपीट हो गई.कतार में लगे श्रद्धालु आपस मे भीड़ गये. ड्यूटी में तैनात पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया.जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
मिर्जापुर के विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल धाम में स्थित मां विंध्यवासिनी देवी के मंदिर परिसर में उस समय श्रद्धालुओं के बीच मारपीट होने लगी जब मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए कतार में लगे श्रद्धालुओं के बीच होने लगी.मंदिर परिसर में हड़कंप मच गई. ड्यूटी में तैनात पुलिस ने दोनों पक्षों को किसी तरह समझाकर मामले को शांत कराया.बताया जा रहा उन्नाव जनपद के रहने वाले श्रद्धालु रविवार को जयपुरिया गली स्थित नंबर दो प्रवेश द्वार से दर्शन करने के लिए कतार में लगे थे भीड़ अधिक होने के कारण एक श्रद्धालु की गोद में एक वर्ष का बच्चा दबने से रोने लगा.,इसी को लेकर कतार में पीछे लगे श्रद्धालु से कहासुनी के बाद विवाद बढ़ने पर मारपीट होने लगी. जमकर हाथापाई और एक दूसरे को नोचने लगे. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों व सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह मामला शांत कराया. जानकारी होने पर विंध्याचल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई. बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर मामला शांत हो गया और लोग दर्शन-पूजन कर वापस चले गए.
सीओ सिटी विवेक जावला ने बताया कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते लोगों में आपस मे विवाद हो गया था ., दोनों बच्चों ने समझौता कर लिया कोई मुकदमा नहीं लिखवाया. दर्शन पूजन घर वापस लौट गए.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.