मिर्जापुर पुलिस ने यूट्यूबर महिला पत्रकार अपहरण कांड का खुलासा कर दिया है.पुलिस को फसाने के लिए मुख्य साजिशकर्ता महिला सरिता सिंह पटेल खुद रची थी साजिस. पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिर्जापुर जनपद के महिला यूट्यूबर पत्रकार का पैर,मुंह बांधकर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है.अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजकुमार मीणा ने रविवार को पुलिस लाइन मां विन्ध्वासिनी सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चुनार की रहने वाले वाली यूट्यूबर सरिता सिंह ने अपने पति सहित पांच अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर अपने अपहरण की साजिश रची थी. इस मामले की जब पुलिस ने जांच की तो पता चला की पुलिस को फसाने के लिए यह साजिश रची गई थी.पुलिस ने सरिता और उसके पति समेत छह आरोपियोन को गिरफ्तार किया है. इन पर पुलिस को गुमराह करने और गलत कार्य करने के लिए दबाव बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है.
दरअसल राजगढ़ थाना क्षेत्र के गरेरी करौंदा के पास 6 मई को सरिता का हाथ, पैर और मुंह को बांधकर उसके शरीर पर पेट्रोल डालकर झाड़ी में फेंक दिया गया था. बारात से लौट रहे कुछ व्यक्तियों ने झाड़ी में महिला को देख पुलिस को बातया पुलिस ने एंबुलेंस को बुलाकर महिला को राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया जिसकी पहचान अदलहाट थाना क्षेत्र के रहने वाली सरिता पटेल के रूप में हुई थी.
अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजकुमार मीणा ने बताया कि पुलिस के पूछताछ में मुख्य आरोपी सरिता पटेल एक इलेक्ट्रानिक यू-ट्यूबर है, जो चुनार पुलिस द्वारा कुछ लोगों को जेल भेजने के कारण नाराज थी, विभिन्न मुकदमों में पुलिस पर गलत कार्य करने और अपने मंशा के अनुरूप कार्यवाही कराने का दबाव बना रही थी.जिस कारण वह अपने लोगो के साथ मिलकर पुलिस को मुकदमे में फंसाकर नाजायज धनउगाही की योजना बनायी थी. इस मामले में सरिता पटेल के साथ उसकी बहन भाई भाभी समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सरिता की मां के तहरीर पर अदलहाट में 4 मई को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.