news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : सभासद के उपचुनाव में बीजेपी ने मारी बाजी, सपा तीसरे नंबर पर

मिर्जापुर : सभासद के उपचुनाव में बीजेपी ने मारी बाजी, सपा तीसरे नंबर पर

  •   जेपी पटेल
  •  2026-05-07 15:14:22
  •  0

मिर्जापुर जनपद के बुंदेलखंडी वार्ड के सभासद उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है. भारतीय जनता पार्टी ने बीजेपी के बागी रवि टंडन से 11 वोट से जीत दर्ज की है. समाजवादी पार्टी तीसरे नंबर पर रही.

मिर्जापुर नगर पालिका परिषद के रिक्त एक सीट पर हुए उप चुनाव के मतगणना आज पूरी हो गई. मतगणना में पहले राउंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नितिन केसरवानी इसके बाद दूसरे राउंड से लेकर पांचवें राउंड तक समाजवादी पार्टी के नागेंद्र तिवारी आगे रहे. छठवें में राउंड में बीजेपी के बागी रवि टंडन 32 वोट आगे हो गये. इस कांटे की टक्कर में आखिरी राउंड में भारतीय जनता पार्टी के नितिन केसरवानी 11 वोट से विजई हो गए. दूसरे नंबर पर रवि टंडन तो तीसरे पर समाजवादी पार्टी के नागेंद्र तिवारी रहे.

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के जीत दर्ज होने पर कार्यकर्ताओं ने मतगणना स्थल के बाहर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया. बीजेपी के प्रत्याशी रहे नितिन केसरवानी के पिता सतीश केसरवानी के निधन के बाद सीट खाली हुई थी. भारतीय जनता पार्टी ने सतीश केसरवानी के बेटे नितिन केसरवानी को टिकट दिया समाजवादी पार्टी ने नागेंद्र तिवारी और बीजेपी के बागी रवि टंडन के साथ दाऊ दयाल मैदान में थे. वोटो की बात किया जाए तो नितिन केसरवानी को 709 नागेंद्र तिवारी को 636 रवि टंडन को 698 और दाऊ दयाल को 216 वोट प्राप्त हुए. बीजेपी से जीते नितिन केसरवानी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह जनता और भारतीय जनता पार्टी की जीत है पिता के जो सपने अधूरे रह गए हैं उसे पूरा करने का काम करेंगे. वार्ड में सबसे ज्यादा समस्या नाली की है पहली प्राथमिकता उसकी होगी. रिटर्निंग आफिसर डॉ मनोज कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण से मतगणना पूरी हुई. चारों प्रत्याशी ने बहुत सहयोग रहा कोई अप्रिय घटना नहीं हुई,न ही कोई शिकवा शिकायत किया. 11 वोट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है

Tag :  

संबंधित पोस्ट