मिर्जापुर जनपद में पुलिस चौकी के अंदर घुसकर चौकी इंचार्ज और सिपाही को पीटने वाले आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांग रहे हैं.कह रहे,"जो हमसे गलती हुई है, दोबारा ऐसा कभी नहीं होगा.हमें क्षमा कर दीजिए.माफी मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मिर्जापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के अस्पताल चौकी में घुसकर मनबढ दबंगों के द्वारा चौकी इंचार्ज और सिपाही की पिटाई के मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने हाथ जोड़कर माफी मांग रहे हैं.बोल रहे,"जो हमसे गलती हुई है,अब दोबारा ऐसा कभी नहीं होगा.हमें क्षमा कर दीजिए.माफी मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने चौकी इंचार्ज मनोज राय के तहरीर पर चार नामजद 10 से 13 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. तीन आरोपियों के माफी मांगने पर छोड़ दिया है एक आरोपी को पुलिस नहीं गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
दरअसल शहर कोतवाली के जिला अस्पताल चौकी में बीती रात ई रिक्शा चालक और बाइक में टक्कर हो गया था बाइक सवार नाराज दबंगों ने ई रिक्शा चालक की पिटाई करने लगे ,जानकारी होने पर पास की चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई जब ई रिक्शा चालक को बचाने का प्रयास किया तो मनबढ़ दबंगों ने पुलिस चौकी के अंदर घुसकर पुलिस चौकी इंचार्ज और सिपाही को पिटाई कर दी. सिपाही कमलेश राय का सर फट गया है वही चौकी इंचार्ज मनोज राय की वर्दी फाड़ उनका बैज नोच लिया था. और चौकी के अंदर घुसकर तोड़फोड़ भी की थी. पुलिस ने पांच को हिरासत मिल था जिसमें चार के खिलाफ नामजद और 10 से 13 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. आरोपी भरत तिवारी, मनोज तिवारी और विकास तिवारी ने पुलिस से हाथ जोड़कर माफी मांग लिया है तो वहीं हरेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस ने जेल भेज दिया है अन्य अज्ञात की पुलिस तलाश कर रही है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.