मिर्जापु जनपद के मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल का उद्घाटन के शिलापट्ट पर फोटो और नाम न रहने पर अधिकारी पर भड़क गये. धमकी देते हुए कहा जिसको लिख देता हूं उसको ब्रह्मा भी नहीं बचा सकते.हमको हल्के मत लिया करिये हम व विधायक नहीं है,पहले किसी को लिखता नहीं हूं,जिलाधिकारी के सामने कह रहा हूँ आधा तहसील हमारा भी है.जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मिर्जापुर जिले के मड़िहान विधानसभा के विधायक रमाशंकर सिंह पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है विधायक एक अधिकारी पर भड़क रहे हैं और धमकी देते हुए कह रहे हैं हमको हल्के में मत लिया करिए हम व विधायक नहीं है,हम जिसको लिख देता हूं उसको ब्रह्मा भी नहीं बचा सकते, मैं पहले किसी को लिखता नहीं हूं, मैं जिलाधिकारी के सामने कह रहा हूं आधा तहसील हमारा भी है.
दरअसल चुनार तहसील में 2.28 करोड़ से बने निबंधक कार्यालय के नवीन भवन का उद्घाटन स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग रवींद्र जायसवाल शुक्रवार को करने पहुंचे थे. उद्घाटन समारोह में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल भी पहुंचे थे. उद्घाटन के शिलापट्ट पर मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल ,चुनार विधायक अनुराग सिंह का नाम फोटो था मगर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल का नाम फोटो नही था.इसलिए वह नाराज होकर सब रजिस्टार दीपक जायसवाल पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, अपर जिला अधिकारी अजय कुमार सिंह के सामने भड़क गए. हालांकि नाराज होने के बाद आनन फानन में अधिकारियों ने शिलापट्ट पर प्रिंट निकलवा कर फोटो और नाम चिपका दिया फिर उद्घाटन कराया.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.