news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : भाजपा विधायक ने पत्नी को दिलाया पद, महिला कार्यकर्ताओं में नाराजगी

मिर्जापुर : भाजपा विधायक ने पत्नी को दिलाया पद, महिला कार्यकर्ताओं में नाराजगी

  •   रविन्द्र पटेल
  •  2026-04-13 19:18:28
  •  0

 मिर्जापुर : बीजेपी नए जिला कार्यसमिति के दागियों के बीच एक माननीय ने भी फायदा उठा लिया है।माननीय ने अपनी पत्नी को जिला कार्यसमिति में सदस्य बनवाया है। माननीय को डर है कि इस बार बीजेपी टिकट न काट दे और महिला आरक्षण लागू हो गया तो इसका फायदा लेकर पत्नी को पैसे के बल पर माननीय बना देंगे इसीलिए महिला बड़े नामों को साइड लगवा दिया गया है।

मिर्जापुर बीजेपी नए जिला कार्यसमिति में दागियों के साथ माननीयों ने भी फायदा उठाया है। दागियों में कोई हिस्ट्रीशीटर है तो कोई 307,304(A) तो किसी पर 10 मुकदमे दर्ज है. इन्हीं के बीच में एक माननीय मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल है जो अपने सत्ता का हनक दिखाकर बीजेपी को हर चुनाव में जितवाने वाली महिलाओं का हक मारकर अपने पत्नी सीता सिंह को जिला कार्यसमिति में सदस्य बनवा दिया है. जिससे महिला कार्यकर्ताओं में आक्रोश है महिलाओं का कहना है, महिला आरक्षण लागू होने जा रहा है जिसको लेकर विधायक ने अपनी पत्नी को सदस्य बनवाया है ताकि आने वाले समय में टिकट कटता है महिला आरक्षण का फायदा उठाकर पत्नी को टिकट दिलवाने में सफल हो जाए. हम सभी लोग केवल दरी बिछाने झंडा ढोने का काम कर रहे हैं. जो कभी किसी कार्यक्रम में नहीं दिखाई दी उनको पद दिया जा रहा है. जब सब पद इन्हीं लोगों के घर में रहेगा तो इसका नुकसान भाजपा को 2027 में उठाना पड़ सकता है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट