news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल और उसके सहयोगी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मिर्जापुर : एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल और उसके सहयोगी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

  •   जेपी पटेल
  •  2026-04-10 16:26:06
  •  0

मिर्जापुर जनपद में एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते एक लेखपाल और उसके सहयोगी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. जमीन नापी के लिए 10000 रुपये की मांग कर रहा था ,पीड़ित के शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम ने यह कार्रवाई की है.

एंटी करप्शन मिर्जापुर की टीम ने सदर तहसील के एक लेखपाल को जमीन नापी के नाम पर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है,उसके सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया है सहयोगी एक बुक सेंटर की दुकान चलाता है. देहात कोतवाली क्षेत्र के विंध्यवासिनी कॉलोनी के पास स्थित जय बुक सेंटर से शुक्रवार को लेखपाल सत्येंद्र बघेल और उसके सहयोगी परमेश्वर को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.पकड़े गए दोनों आरोपितों को देहात कोतवाली ले जाकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

बताया जा रहा जिगना क्षेत्र के रहने वाले अजय यादव ने अपनी जमीन की नापी कराने के लिए सदर तहसील में प्रार्थना पत्र दिया था. जिसको नापने के लिए लेखपाल सत्येंद्र बघेल बार बार 10 हजार रुपये की मांग कर रहा था.बिना रुपये लिए जमीन की नापी करने नही जा रहा था. फिर पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत कर दी. जिसको गंभीरता से लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने शुक्रवार को पीड़ित की बताएं अनुसार जाल बिछा दिया विंध्यवासिनी कॉलोनी के पास लेखपाल सत्येंद्र बघेल और उसके सहयोगी परमेश्वर जय बुक सेंटर में जैसे पैसा हाथ में लिए पहले से खड़े एंटी करप्शन के टीम के अधिकारियों ने रंगे हाथ 10000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया.

एंटी करप्शन टीम के मंडल प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि एक लेखपाल को जमीन नापी के नाम पर 10000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है और उसके सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया है. लेखपाल सदर तहसील में तैनात है वही, सहयोगी जय बुक सेंटर दुकान चलाता है,यह कार्रवाई पीड़ित की शिकायत पर की गई है देहात कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट