मिर्जापुर जनपद के बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा की गुंडागर्दी.जल जीवन मिशन के तहत घरों में पानी न आने पर विधायक का पारा हाई.नमामि गंगे एडीएम के सामने जल जीवन मिशन के कर्मचारियों को कहा बिना लात खाये बोकरादी कर रहे हो.आगे बोले ग्राम प्रधान और पब्लिक शिकायत कर रही है कि पानी कहीं नहीं आ रहा है ज्यादा बोलोगे तो बंद कर डंडे से मरेंगे.अधिकारियों ने कहा 22 तारीख तक सही कर लिया जाएगा कहा सही नही होगा तो खैरियत नहीं होगी.विधायक के गुंडागर्दी का वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल
मिर्जापुर जनपद के बीजेपी विधायक सत्ता के मद मैं इतने चूर है कि विधायक रत्नाकर मिश्रा नमामि गंगे एडीएम विजेता के सामने जल जीवन मिशन के अधिकारी को बोल रहे बिना लात खाये बोकरादी कर रहे हो. विधायक यही नहीं रुके बोले की ग्राम प्रधान पब्लिक सभी शिकायत कर रहे पानी कहीं नहीं मिल रहा है ज्यादा बोलोगे तो बंद कर डंडे से मारेंगे. साथी कहा कि 22 तारीख तक सब कुछ ठीक कर लिया जाए नहीं तो किसी की खैरियत नहीं होगी.एडीएम से कहा इनके खिलाफ लिखा पड़ी की जाए और कार्रवाई की जाए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दरअसल मंगलवार को भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा मिर्जापुर जनपद के कोन ब्लॉक के गोबरहा गांव में नमामि गंगे परियोजना के तहत हर घर नल योजना का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे थे. निरीक्षण के दौरान इलाके ग्राम प्रधान और पब्लिक ने विधायक से शिकायत किया कि कहीं नल में पानी नहीं आ रहा है.इसी से नाराज होकर जल जीवन मिशन के कर्मचारियों से कहा कहां चले किस गांव में पानी आ रहा है बताया जाए. जल जीवन मिशन के कर्मचारियों ने कहा कि यहां पाइप डैमेज हो गया है जिसके कारण ऐसा हुआ है. इसी के बाद विधायक रत्नाकर मिश्रा नाराज होकर कहा कोई पाइप डैमेज नहीं है. इस इलाके में किसी गांव में पानी नहीं आ रहा है इसे ठीक किया जाए नहीं तो कार्रवाई की जाएगी.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.