news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : प्रेमी ने विवाहिता को उतारा मौत की घाट,गेंहू के खेत मे शव छोड़ हुआ फरार,

मिर्जापुर : प्रेमी ने विवाहिता को उतारा मौत की घाट,गेंहू के खेत मे शव छोड़ हुआ फरार,

  •   जेपी पटेल
  •  2026-04-07 06:46:55
  •  0

मिर्जापुर जनपद में एक विवाहिता महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई.आरोप है कि महिला के प्रेमी ने मौत के घाट उतारा है. प्रेमी ने गेहूं के खेत में बने मचान पर शव छोड़कर मौके से फरार हो गया है.पुलिस परिजनों के तहरीर पर हत्या की मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है.

मिर्जापुर जनपद में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला का गेहूं के खेत में बने मचान पर शव मिला. जानकारी मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है. पूरा मामला अहरौरा थाना क्षेत्र के बेचूबीर बाबा की चौरी के के पास एक खेत का है. बताया जा रहा महिला रेखा बरही गांव की रहने वाली थी. महिला का गांव के नागेंद्र कोल से प्रेम प्रसंग था. परिजनों का आरोप है की प्रेम प्रसंग में ही नागेंद्र कोल ने इसकी धारदार हथियार से हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया है. महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी पाए गए हैं. महिला के परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने नागेंद्र कोल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश में जूट गई है.

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक और क्षेत्राधिकारी मड़िहान शिखा भारती के नेतृत्व में पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया है इसके साथ ही परिजनों से एसपी ने बात की है.बताया जा रहा मृतका का पति संतोष महाराष्ट्र में नौकरी करता है. पत्नी की हत्या की जानकारी मिलने पर घर के लिए रवाना हो गया है. पुलिस ने मामले में मृतका के देवर अशोक की तहरीर पर प्रेमी नागेंद्र कोल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि नागेंद्र की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. जल्द ही गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफ़ाश किया जाएगा.

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी एक महिला का शव मिला है, हत्या कर दी गई है. परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है.जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

Tag :  

संबंधित पोस्ट