मिर्जापुर जनपद में तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने बाइक सवार तीन को रौंदा दिया तीनों का मौके पर मौत हो गई है.मृतकों में तीनों एक ही परिवार के रहने वाले है.हादसे के बाद टेलर ट्रक ने मृतकों के शव को 100 मीटर तक घसीटा. घर से दावा करने बच्चे का जा रहे थे बाइक सवार परिवार.
मिर्जापुर जनपद में मंगलवार के सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने बाइक सवार तीन को रौंद दिया बाइक सवार तीनों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर ट्रक ने बाइक सवार तीनों को रौंदने के बाद घसीटते हुए 100 मीटर तक ले गया जिससे पूरी सड़क खून से लतपथ हो गया शव सड़क पर बिखर गया. ट्रेलर ट्रक चालक ट्रेलर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिखरे हुए शव को इकट्ठा कर कब्जे में ले लिया.
बताया जा रहा अहरौरा थाना क्षेत्र के अहिरूपुर सोनपुर के रहने वाले अनुराग भाभी देववती और भतीजे अनमोल को एक ही बाइक पर सवार होकर मासूम भतीजे अनमोल का दवा कराने के लिए अहरौरा जा रहें थे. जैसे बाइक अहरौरा थाना क्षेत्र के रोशनहर के पास जमुई अहरौरा मार्ग पर पहुंचे तभी ट्रेलर ट्रक की चपेट में आने से तीनों कि दर्दनाक मौत हो गई. ट्रेलर ट्रक चालक ट्रेलर ट्रक छोड़कर कर फरार हो गया. नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क पर पत्थर रख जाम कर दिया.परिवार में कोहरा मच गया.
अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन मनीष मिश्रा ने बताया कि ट्रेलर ट्रक के चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हुई है .जिसमें एक मासूम बच्चा है. ट्रेलर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है. तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.