मिर्जापुर : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के चरणों में मत्था टेक आशीर्वाद लिया. उज्जैन में लगने वाले 2028 में कुंभ मेले को लेकर स्वामी अड़गड़ानंद महाराज को निमंत्रण दिया. पत्रकारों से बात करते हुए कहा मैं अपनी और मध्य प्रदेश सरकार की ओर से महाराज जी के चरणों में प्रणाम किया हूं.महाराज जी से आशीर्वाद लेकर 2028 संतों की सेवा कर सकूं.2028 का जो कुम्भ होगा वह रिकॉर्ड तोड़ेगा.हमारी सरकार भगवान राम और कृष्ण के स्थान को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित कर रही है.
मिर्जापुर जनपद के सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम रविवार को पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वामी अड़गड़ानंद महाराज से आशीर्वाद लिया. करीब 2 घंटे से ज्यादा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के आश्रम में मौजूद रहे. इस दौरान अड़गड़ानंद महाराज ने गीता बुक भेंट किया. पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा मैं अपनी और मध्य प्रदेश सरकार की ओर से महाराज जी के चरणों में प्रणाम किया हूं. 2028 में उज्जैन में लगने वाले कुंभ को लेकर आशीर्वाद लिया हूं. कुंभ में संतों की सेवा कर सकूं और भक्तों को जितना सुविधा दे सके दे सके उसके लिए संकल्पित हैं.2028 का जो कुंभ होगा वह रिकॉर्ड तोड़ेगा.वैसे भी विश्व का सबसे बड़ा मेला है इसका प्रबंधन किया जाना चाहिए.हमारी सरकार जहा जहां भगवान राम और श्री कृष्ण के स्थान है उसे धार्मिक पर्यटन के आधार पर तीर्थ स्थल के रूप में विकसित कर रही है.
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में महानगर निगम से लेकर नगर पालिका तक में गीता भवन बनाया जा रहा है. 550 सीटों का सभागृह है जिसमें 50 सीट रीडिंग हाल आधुनिक सुबिधायें डिजिटल लाइब्रेरी जैसे सुविधा मौजूद हैं. अभी इंदौर उज्जैन जबलपुर में बनवाया गया है जिसका लोकार्पण भी कर दिया गया है. छात्रों को उपयोगी है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.