मिर्जापुर: रसोई गैस सिलिंडर लेने वाले उपभोक्ताओं की गैस गोदाम पर लंबी लाइन देखी जा रही है.आनलाइन बुकिंग के बाद उपभोक्ता तीन दिन से भोर में ही आकर कतार में लगने को मजबूर हो रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि गैस की कोई किल्लत नहीं है होम डिलीवरी करने का निर्देश दिया गया है. इस गैस गोदाम पर तीन दिन से गाड़ी नहीं आ पाई थी जिसके कारण भीड़ है. सभी गैस एजेंसी को निर्देश दिया गया है कि गैस गोदाम से कोई डिलीवरी नहीं करेगा ऐसा करते पकड़े जाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी.
देशभर में गैस सिलेंडर को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. लोग काम छोड़कर गैस एजेंसी और गैस गोदाम का चक्कर लगा रहे हैं. मिर्जापुर जनपद में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है भोर होते ही गैस लेने के लिए गोदाम पर पहुंचकर लंबी-लंबी लाइन लगा रहे हैं गैस नहीं मिलने पर मायूस होकर लौट जा रहे हैं. कोई हफ्तों से तो कोई तीन दिन से लंबी लंबी कतारों में लग रहा है.गैस लेने पहुंची पूनम ने बताया कि तीन दिन से भोर में लाइन में लग रही हूं गैस नही मिल रहा है,गैस एजेंसी पर जा रहे हैं तो गोदाम पर भेजा जा रहा है, यहां आने पर तीन दिन बाद बोला जा रहा घर पर डिलीवरी होगी. जबकि डिलीवरी घर पर नहीं होने पर यहां आना पड़ा है. सप्लाई इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा जिला पूर्ति अधिकारी संजय प्रसाद गैस गोदाम पर भीड़ होने की जानकारी पर पहुंच गए.अधिकारियों का कहना है कि गैस की किल्लत नहीं है स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि होम डिलीवरी करना है गैस गोदाम पर किसी को गैस नहीं देना है.इस गोदाम पर दो-तीन दिन से लोडिंग नहीं आ रहा था लेकिन आज आया है आगे भी आयेगा.एक साथ गोदाम पर आ जाने से लायन ऑर्डर की समस्या होती है,इस इसलिए होम डिलीवरी की जा रही है पैनिक होने की जरूरत नही है.गैस की कोई कमी नहीं है पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है.वही ब्लैक गैस 3000 रुपये में दिया जा रहा है इसको लेकर कहा कि ऐसी कोई जानकारी मेरे पास नहीं आई है.इसके लिए राजस्व टीम पुलिस लगातार निरीक्षण रही है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.