news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां विंध्यवासिनी मंदिर पर उमड़ी भक्तों का जनसैलाब

मिर्जापुर : चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां विंध्यवासिनी मंदिर पर उमड़ी भक्तों का जनसैलाब

  •   जेपी पटेल
  •  2026-03-19 22:09:03
  •  0

मिर्जापुर : आज से चैत्र नवरात्र प्रारंभ हो गया है. मां विंध्यवासिनी मंदिर पर भी श्रद्धालु आधी रात से ही आना शुरू हो गए थे मंगला आरती के बाद से श्रद्धालु लंबी-लंबी लाइनों में लगकर मां विंध्यवासिनी देवी का एक झलक पाकर निहाल हो रहे हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल लगाई गई है. इस बार नवरात्र गुरुवार के शुरू होने के कारण मां दुर्गा पालकी पर आ रही हैं, प्रस्थान हाथी पर कर रही हैं.

आज से चैत्र नवरात्र शुरू हो गया हैं. चैत्र नवरात्र 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक रहेंगा. नवरात्र में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों का पूजा पाठ किया जाता हैं. नवरात्र के पहले दिन देश के देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी हुई है. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल धाम में स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर पर भी आधी रात से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था मंगला आरती के बाद से ही श्रद्धालु लंबी-लंबी लाइनों में लगकर दर्शन पूजन कर रहे हैं. विंध्याचल धाम में हरतरफ श्रद्धालु ही श्रद्धालु दिखाई दे रहे हैं. हाथों में नारियल चुनरी लेकर जयकारा लगाते हुए मां विंध्यवासिनी देवी का एक झलक पाकर भक्त निहाल हो रहे हैं. आज श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी देवी के शैलपुत्री स्वरूप का दर्शन पूजन किया है. कहां जाता है इस दरबार में जो भी आता है मां का दर्शन करता उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. धर्माचार्य मिठू मिश्रा बताते हैं कि इस बार की नवरात्र का शुभारंभ 19 मार्च से शुरू हो गया है दिन गुरुवार होने के कारण शास्त्रों में उल्लेख है कि इस दिन मां दुर्गा का आगमन पालकी पर होता और प्रस्थान हाथी पर होगा. माता का पालकी की पर आने का संदेश जीवन में चुनौतियों से सामना करना होता है धैर्य और भक्ति आपसी एकता से काम करना चाहिए. वही मां का हाथी पर प्रस्थान होने का शुभ संकेत होता है यह आने वाले समय में समृद्धि शांति और खुशहाली के मार्ग को खोलता है. हम आपको बता दें विंध्याचल धाम में मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर के साथ ही काली खोह में स्थित मां काली और पहाड़ पर बसी मां अष्टभुजा का श्रद्धालु दर्शन पूजन करते हैं. त्रिकोण पर तीनों मंदिर बसा हुआ है. जो भी श्रद्धालु आता है तीनों देवियों का दर्शन करता है तभी यात्रा पूरी मानी जाती है. हम आपको बता दे सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को 01 सुपर जोन, 10 जोन एवं 21 सेक्टर जोन में विभाजित किया गया है. 220 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए 200 से ज्यादा ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था की गई है इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक, निरीक्षक, उप-निरीक्षक, पुरूष/महिला मुख्य आरक्षी व आरक्षी स्तर के पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण की विभिन्न प्वाइंटो पर भारी संख्या में ड्यूटी लगायी गयी हैं साथ ही अतिरिक्त यातायात पुलिस, फायर मैन, पीएसी(फ्लड कंपनी),एसडीआरएफ, गुण्डा दमन दल, आरएएफ, एन्टी चैन स्नैचर स्क्वाड, फायर टेन्डर, क्रेन, एचएचएमडी/डीएफएमडी, सीसीटीवी व ड्रोन कैमरा तथा पर्याप्त संख्या में होमगार्ड/पीआरडी व पीएसी बल तैनात किया गया है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट