मिर्जापुर जनपद के मंडलीय अस्पताल की मोर्चरी में रखे शव को चूहों के कुतरने के मामले में स्वास्थ्य विभाग में बड़ी कार्रवाई की है.तीन कर्मियों को निलंबित कर दिया है.दो वार्ड ब्वॉय और एक स्वीपर को निलम्बित किया गया है एक डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है.
मिर्जापुर जिला मंडलीय अस्पताल की मोर्चरी में रखे शव को चूहों के कुतरने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. संविदा पर काम कर रहे दो वार्ड ब्वॉय और एक स्वीपर को निलंबित कर दिया गया है साथ ही इमरजेंसी के एक डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.दरअसल शहर के तरकापुर नई बस्ती के रहने वाला अभिषेक सैनी ने रविवार को फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली थी. उसका शव मोर्चरी में रविवार की रात रखा गया था सोमवार सुबह परिजन पहुंचे तो लाश को देखा तो कई जगह हाथ, कमर पर चुहों ने कुतरा था. परिजनों के हंगामा करने पर मंडलीय अस्पताल के सीएमएस डॉ. सचिन किशोर ने शव को चूहा कुतरने के मामले की जांच के लिए टीम गठित की थी.प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर संविदा पर तैनात वार्ड ब्वॉय धर्मेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार और स्वीपर सूरज को निलंबित करते हुए इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉ. पवनेश को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है.
मंडलीय अस्पताल के सीएमएस डॉ. सचिन किशोर ने बताया कि मेडिकल कालेज के प्राचार्य संजीव सिंह ने जांच के लिए सीएमएस के नेतृत्व में डॉक्टरों की पांच सदस्यीय टीम गठित की है. टीम ने जांच शुरू कर दी है. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे अन्य कार्रवाई की जाएगी.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.