news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : गो तस्करी के आरोप में बंद अपना दल कमेरवादी का जमानत याचिका खारिज, विधायक पल्लवी पटेल ने समर्थन में किया था प्रदर्शन

मिर्जापुर : गो तस्करी के आरोप में बंद अपना दल कमेरवादी का जमानत याचिका खारिज, विधायक पल्लवी पटेल ने समर्थन में किया था प्रदर्शन

  •   जेपी पटेल
  •  2026-03-11 23:16:13
  •  0

मिर्जापुर: अपना दल कमेरावादी के जिलाध्यक्ष श्याम बहादुर पटेल की जमानत याचिका खारिज हो गई है. जनपद न्यायाधीश अरविंद मिश्रा के न्यायालय से जमानत याचिका खारिज किया गया है.गो तस्करी के आरोप में पिछले डेढ़ महीने से जिला कारागार में निरुद्ध है श्याम बहादुर सिंह.विधायक पल्लवी पटेल समर्थन में कर चुकी है प्रदर्शन.

गो तस्करी के आरोप मे जिला कारागार में पिछले डेढ़ महीने से बंद अपनादल कमेरवादी के जिला अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह पटेल की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. मिर्जापुर जनपद न्यायाधीश ने श्याम बहादुर सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दिया है.अभियोजन की तरफ से जिला शासकीय अधिवक्ता आलोक राय द्वारा पक्ष रखा गया जहां जनपद न्यायाधीश अरविंद मिश्रा ने दोनों पक्षों के तर्को को सुनने के बाद श्याम बहादुर सिंह के साथ राजेश कोल की जमानत याचिका खारिज कर दिया है.

अपना दल कमेरावादी नेता व सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने श्याम बहादुर सिंह के समर्थन में मिर्ज़ापुर कलेक्ट्रेट में 7 मार्च को प्रदर्शन किया था. जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक से मिलकर फर्जी मुकदमा लगवा कर सत्ता के बल पर फसाने का आरोप लगवाया था. दरअसल अपना दल कमेरवादी के जिलाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह पटेल पर प्रधान रहते हुए गौशाला से पशु बेचने और गो तस्करी के आरोप में लालगंज थाने में मुकदमा दर्ज था जिसके मामले में पिछले डेढ़ महीने से जेल में बंद है. जिला शासकीय अधिवक्ता आलोक राय ने बताया की अपना दल कमीराबादी जिला अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह पटेल गो तस्करी करते हुए पकड़े गए थे लालगंज थाने मुकदमा दर्ज था .पुलिस की विवेचना में पाया गया कि जो गौरक्षक हैं वही भक्षक बन गए हैं. श्याम बहादुर सिंह पटेल ग्राम प्रधान भी थे उनका दायित्व था की गौशाला का संरक्षण करना. गवाहों के मुताबिक जो गौशाला है इस गौशाला से गोवंशों को गाड़ी पर रखा गया था. इस वक्त जब बहादुर सिंह पटेल की उपस्थित थे. जिसको लेकर न्यायालय ने उनका जमानत यात्रा रद्द कर दिया है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट