news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने इथेनॉल प्लांट का किया उद्घाटन कहा हरित ऊर्जा में बहुत बड़ा सहयोग मिलेगा

मिर्जापुर : राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने इथेनॉल प्लांट का किया उद्घाटन कहा हरित ऊर्जा में बहुत बड़ा सहयोग मिलेगा

  •   जेपी पटेल
  •  2026-02-25 09:23:21
  •  0

मिर्जापुर : राज्सभा सांसद अरुण सिंह ने ब्रजदेव इथेनॉल प्लांट का उद्घाटन किया.इथेनॉल प्लांट से क्षेत्र के धान मक्का की खेती करने वाले किसानों को फायदा मिलेगा साथ ही 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा. इथेनॉल मुगलसराय प्रयागराज के साथ ही देश के अन्य शहरों तक सप्लाई की जाएगी

मिर्जापुर जनपद के अति पिछड़े ब्लाक हलिया के सेमरिहा गांव में मंगलवार के रात ब्रजदेव इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने किया.इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों से बात कराते हुए कहा इस एथेनॉल कंपनी से सैकड़ो लोगों को रोजगार मिलेगा. पहले मैं सपना सोचता था कि मिर्जापुर में भी इस तरह का उद्योग लगेगा आज उस सपने का सकार हुआ है. जो भी एक फैक्ट्री लगती है तो उन फैक्ट्री के मार्ग निकलते हैं. हमारी सरकार योगी जी के नेतृत्व में संकल्पित है जो भी विकास होगा सड़के इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करेंगे. एथनॉल डीजल पेट्रोल में मिलाया जाता है ग्रीन एनर्जी पर्यावरण को लाभ मिलता है इथेनॉल ब्रांडिंग बढ़ने वाला है, अभी इतना डीजल पेट्रोल में 20 प्रतिशत है आगे और बढ़ेगा हरित ऊर्जा में बहुत बड़ा इससे सहयोग मिलेगा, भारत ने करके दिखाया है इथेनॉल अग्रणी देशों में एक है.

मिर्जापुर जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर स्थित बृजदेव एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी खुलने से क्षेत्र लोगों को जहां रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा वहीं धान और मक्का की खेती करने वाले किसने की आमदनी बढ़ेगी. मैनेजिंग डायरेक्टर देवेश गिरी ने बताया कि इस एथेनॉल प्लांट में चावल और मक्का 500 टन प्रति दिन खपत है जिससे किसानों को लाभ मिलेगा.अभी एफसीआई चावल उपलब्ध करा रहा है.2 लाख लीटर प्रतिदिन प्रोडक्शन होगा. हिंदुस्तान पैट्रोलियम इंडियन ऑयल पैट्रोलियम भारत पैट्रोलियम को सप्लाई किया जा रहा है. इस प्लांट में डेढ़ सौ टेक्निकल 200 नान टेक्निकल के साथ 500 अप्रत्यक्ष रूप से लोग लगे हुए हैं 70 से 80 गाड़ियों का डेली मोमेंट हो रहा है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट