news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने से नाराज युवक चढ़ा बिजली के हाईटेंशन टावर पर,कहा उसे बुलाया जाये

मिर्जापुर : प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने से नाराज युवक चढ़ा बिजली के हाईटेंशन टावर पर,कहा उसे बुलाया जाये

  •   जेपी पटेल
  •  2026-02-23 08:28:09
  •  0

मिर्जापुर जनपद में प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय हो जाने से नाराज युवक गांव के पास बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ कर हंगामा करने लगा. लड़की को बुलाने के लिए अड़ गया. जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घंटों प्रयास के बाद सैकड़ो फिट के ऊपर चढ़े बिजली के टावर से नीचे उतारा.

मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के बसही गांव के नेशनल हाईवे किनारे रविवार के सुबह उस समय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई जब एक युवक के प्रेमिका का दूसरे जगह शादी तय हो जाने से बिजली हाईटेंशन के टावर पर चढ़कर हंगामा करने लगा,हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक नीचे मौजूद लोगों से कह रहा था लड़की को बुलाया जाए तभी हम नीचे उतरेंगे इस दौरान जानकारी मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई पुलिस ने समझा-बुझाकर युवक को घंटों मसक्कत के बाद सकुशल नीचे उतारा. बताया जा रहा लालगंज थाना क्षेत्र के बसही गांव का रहने वाला युवक पवन एक युवती से प्रेम करता था. युवती के घर वालों ने शादी किसी और जगह तय कर दिया है. इसी से नाराज होकर युवक रविवार के सुबह हाईटेंशन के टावर पर सैकड़ो फीट ऊपर चढ़ गया था. जानकारी मिलने पर लालगंज कोतवाली पुलिस और दो 112 नंबर की गाड़ियों के साथ फायर ब्रिगेड के जवान घंटों कड़ी मशक्कत के बाद समझा बूझकर युवक को नीचे उतारा.

लालगंज थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया की एक युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ा हुआ था सूचना मिलने पर उसे जाकर सकुशल आधे घंटे के अंदर नीचे उतार लिया गया है युवक का कहना है की लड़की के घर वालों ने शादी दूसरे जगह तय कर दिया है इसी से नाराज होकर हम टावर पर चढ़े हुए थे फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट