news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने एक बन्द हाल में कार्यकर्ताओं के साथ गोपनीय बैठक की

मिर्जापुर: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने एक बन्द हाल में कार्यकर्ताओं के साथ गोपनीय बैठक की

  •   जेपी पटेल
  •  2026-02-23 08:26:06
  •  0

मिर्जापुर : कैबिनेट मंत्री संजय निषाद मिर्जापुर पहुंचे.एक बन्द हाल में कार्यकर्ताओं के साथ गोपनीय बैठक की. पत्रकारों से वार्ता करते हुए यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज का समर्थन करते हुए कहा एससी एसटी ओबीसी के लिए प्रोडक्शन प्रोटेक्शन एक्ट लाया गया है तो अपर कास्ट के छात्रों को भी प्रोटेक्शन मिलना चाहिए.शंकराचार्य के ऊपर दर्ज मुकदमे को लेकर कहा मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है जांच के बाद ही क्लियर होगा. हम 403 विधानसभा पर तैयारी करते हैं हमें बीजेपी हारी हुई सीट दे दे तो हम उसे जीत में बदल देंगे. उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद एकदिवसीय दौरे पर मिर्जापुर जनपद पहुंचे. उन्होंने सिटी क्लब के एक हाल में निषाद पार्टी की कार्यकर्ताओं के साथ गोपनील बैठक की. बैठक में मीडिया को नहीं अंदर जाने दिया गया. बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने पत्रकारों से वार्ता की. यूजीसी नए कानून को लेकर पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने स्वर्ण समाज का समर्थन करते हुए कहा एससी एसटी ओबीसी के लिए प्रोटेक्शन एक्ट लाया गया है तो अपर कास्ट के छात्रों को भी प्रोटेक्शन मिलना चाहिए.हर एक जाति को प्रोटेक्शन मिलना चाहिए.यूजीसी में कांग्रेस के दिग्विजय सिंह अध्यक्ष रहे उन्होंने इसको लागू कराया.वही शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के ऊपर दर्ज होंगे मुकदमे को लेकर संजय निषाद बोले मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है.जांच के बाद सारी बाते क्लियर होंगी. कोर्ट के मामले में कोई टिप्पणी करना सही नहीं होगा कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी है. इसी को लेकर आज मिर्जापुर में कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की . पत्रकारों ने सवाल किया कि मझवां विधानसभा सीट आपकी थी भाजपा के खाते में चली गई है इसको लेकर कहा बीजेपी लड़े चाहे निषाद पार्टी लड़े हम दोनों पार्टी ने तय किया कि हमको जीत होनी चाहिए.हमारे कार्यकर्ताओं की मांग है कि मिर्जापुर की मझवां विधानसभा की सीट निषाद पार्टी को मिलनी चाहिए. निषाद बहुल विधानसभा है साथ ही 2022 के विधानसभा के चुनाव में निषाद पार्टी की जीत हुई थी 2027 में भी निषाद पार्टी की सीट होनी चाहिए. एक सीट की बात नहीं है हम 403 विधानसभा की तैयारी करते हैं जो सीट जीत सकते हैं भाजपा के साथ लड़कर जीत दर्ज करते हैं. मिर्जापुर की मझवां सीट ही नहीं जो हारी हुई सीट है उसे हमें बीजेपी दे दे तो हम जीत में बदल देंगे.

Tag :  

संबंधित पोस्ट