news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर: टोल प्लाजा पर दबंगई, बिना टोल दिए बैरियर तोड़ निकाली गई बारात की गाड़ियां,मुकदमा दर्ज

मिर्जापुर: टोल प्लाजा पर दबंगई, बिना टोल दिए बैरियर तोड़ निकाली गई बारात की गाड़ियां,मुकदमा दर्ज

  •   जेपी पटेल
  •  2026-02-22 08:22:08
  •  0

मिर्जापुर जनपद में टोल प्लाजा पर दबंगई, बिना टोल दिए बैरियर तोड़ निकाली गई कई गाड़ियां.टोल बूम तोड़कर बिना टैक्स दिए जबरन 20 से 25 गाड़ियां निकाल ली गई.बिना टोल टैक्स दिए वाहनों के निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.टोल प्लाजा के सुपरवाइजर ने विंध्याचल कोतवाली में तहरीर दी है.सुपरवाइजर ने आरोप लगाया कि माफिया प्रवृत्ति की व्यक्ति ने अपने पारिवारिक बारात की 20 से 25 गाड़ियां निकलवाया.विंध्याचल पुलिस ने एक नामजद 8 से 10 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के विंध्याचल कोतवाली इलाके में आने वाले गोपालपुर टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़कर गाड़ी निकालने और गाली गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी देने के मामले में विंध्याचल पुलिस ने एक नामजद 8 से 10 आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. टोल प्लाजा के सुपरवाइजर चंदन पांडेय ने विंध्याचल कोतवाली तहरीर देखकर बताया की 19 फरवरी 2026 के दोपहर में मस्त राम दुबे जो माफिया प्रवृत्ति का व्यक्ति है अपने पारिवारिक बारात की गाड़ियां लेकर पहुंचा. अपने 8 से 10 साथियों के साथ टोल कर्मचारियों से गाली गलौज करते हुए बिना टोल दिए टोल बैरियर तोड़कर 20 से 25 गाड़ियां निकाल ले गया धमकी दिया कि कल वापस भी इसी तरह से गाड़ियां निकलेंगे कोई बोलेगा तो जान से मार दिया जाएगा.

विंध्याचल कोतवाली प्रभारी अविनाश प्रकाश राय ने बताया की गोपालपुर टोल प्लाजा पर बिना टोल दिए गाड़ियां निकलवाने का मामला आया है. सुपरवाइजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की जांच की जा रही है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट