मिर्जापुर जनपद की पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है.पुलिस ने चार लुटेरे बदमाशों को गिरफ्तार किया है.मुठभेड़ के दौरान दो लुटेरे बदमाशों के पैर में गोली लगी है.छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ज्वेलरी कारोबारी से लूट कर बदमाश भाग रहे थे.पुलिस ने बदमाशों के पास से लूट का 3.678 किलो सोना बरामद किया है जिसकी कीमत पांच करोङों रुपए बताई जा रही है.
मिर्जापुर के अहरौरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. छत्तीसगढ़ से सोना लूटकर भाग रहे बदमाशों को गिरफ्तार किया है. मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है.मिर्जापुर पुलिस के मुताबिक सोनबरसा नहर के पास बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग की जा रही थी इस दौरान बदमाश पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगे तब घेराबंदी कर गाड़ी रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायर कर दिया जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो बदमाशों को पैर में गोली मारकर दो बदमाशों को भागते हुए पकड़ लिया है. मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने मां विंध्यवासिनी सभागार कक्ष में प्रेस वार्ता कर बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने इनपुट दिया था जिस पर मिर्जापुर पुलिस इन बदमाशों को पकड़ा है, दो को मुठभेड़ के दौरान गोली भी लगी है. इनके पास से लूट का 3।678 किलो सोना, 146000 नगद के साथ दो तमंचा एक देशी पिस्तौल तीन जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया है. बरामद सोने की कीमत 5 करोड रुपए है. बताया जा रहा छत्तीसगढ़ बिलासपुर में 17 फरवरी की रात कट्टे की नोक पर वसंत विहार स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी जब दुकान बंद कर घर लौट रहे थे ,तभी रास्ते मे चार बदमाशों ने उनकी कार के सामने अपनी एक गाड़ी रास्ते में लगाकर रोक लिया जब महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी ने विरोध करने लगे तो आरोपितों ने उनके सिर पर हथौड़े और पिस्टल से वार कर गंभीर रूप से घायल कर महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी की गाड़ी और उसमें रखे सोने को लेकर फरार हो गए थे. छत्तीसगढ़ से भाग कर मिर्जापुर की रास्ते बिहार जा रहे थे इस दौरान अहरौरा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में विनोद उर्फ बीनू मध्य प्रदेश के जिला अनूपपुर का रहने वाला है, करीम खान उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला है, विजय लम्बा नई दिल्ली जगतपुरी करने वाला है और मोनू उर्फ राहुल उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर का रहने वाला है. विजय लंबा पर कुल 67 मुकदमे पहले से दर्ज है इन मुकदमों में ज्यादातर दिल्ली हरियाणा में दर्ज है. वही मोनू उर्फ राहुल पर 11 मुकदमे दर्ज हैं मोनू उर्फ राहुल पर बुलंदशहर और गौतमबुध नगर में मुकदमे हैं.
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने छत्तीसगढ़ राज्य के जनपद बिलासपुर के थाना सरकंडा इलाके में राजकिशोर नगर में अंधे मोड़ के पास एक मारुति कार को टक्कर मारकर इन बदमाशों ने ज्वेलरी व्यापारी से उसकी कार और रखे सोने को लेकर भाग निकले थे.मिर्जापुर के रास्ते दिल्ली जाने के फिराक में थे इस दौरान इनको पकड़ा गया है. चारों से पूछताछ कर जेल भेज दिया गया है इनके और गैंग का पता किया जा रहा है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.