मिर्जापुर जनपद पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने प्रेस वार्ता की दौरान उन्होंने एसआईआर के बहाने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा कहा एसआईआर जब चालू हुआ था तो एसआईआर नहीं एनआरसी था.फार्म 6 बढ़ाने, फॉर्म 7 घटाने का और आठ फॉर्म से त्रुटि का काम था.लेकिन बीजेपी के नेता हर बूथ पर 100 से लेकर 200 फर्जी तरीके से फॉर्म 7 बीएलओ को देकर कटवाने के लिए प्रिंटेड फॉर्म दिया था.इसके लिए जनपद ही नहीं ऊपर के अधिकारियों और मुख्यमंत्री के कार्यालय से भी फोन आए.इसके लिए सड़क से लेकर सदन तक समाजवादी पार्टी आवाज उठाएगी.लोकतंत्र के बचने के लिए हम जान भी देंगे. संसद में राहुल को बोलते नहीं दिया जा रहा है इसको लेकर कहा सरकार चाहती है सब गूंगा लगड़ा हो जाये शिक्षा, धन ,खेतीबाड़ी मजदूर कमज़ोर हो यह भारतीय जनता पार्टी चाहती है.
मिर्जापुर जनपद में एकदिवासीय दौरे पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बुधवार को एक निजी लॉन में प्रेस वार्ता की.इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर एसआईआर लेकर निशाना साधा कहा बीजेपी के नेता हर बूथ से 100 से 200 फर्जी तरीके से फॉर्म 7 देकर प्रिंटेड बीएलओ आरओ पर दबाव बनवाकर कटवाना चाह रहे थे हमारे वोट को. इसके लिए जनपद के अधिकारी नहीं ऊपर के अधिकारियों और मुख्यमंत्री कार्यालय से भी फोन आए ,मगर हम ऐसा होने नहीं देंगे सड़क से लेकर सदन तक समाजवादी पार्टी आवाज उठा रही है जानकारी होने पर थाने में मुकदमा दर्ज कराने गए तो दरोगा सीट छोड़कर भाग गया है यहां तक की डीएम को भी नहीं पता था बाद में डीएम ने कहा कि मुकदमा दर्ज होगा.लोकतंत्र बचाने के लिए हम जान भी दे देंगे. राहुल गांधी को संसद में बोलने नही दिया जा रहा है इसको लेकर कहा सरकार चाहती है गूंगे बहरे रहे इनकी आवाज बंद रहे,लेकिन इनको नहीं पता गरीबों की आवाज़ झोपड़ियों से गूंजती है.इनका पक्षपात पूंजीवाद समाजवाद है.सरकार चाहती है सब गूंगा लगड़ा हो जाये शिक्षा, धन ,खेतीबाड़ी मजदूर कमज़ोर हो जाये यह भारतीय जनता पार्टी चाहती है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाएं इसको लेकर कहा मुख्यमंत्री के भाषा में कोई शब्दावली नहीं है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.