news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : गो तस्करी के मामले में जिलाधिकारी ने बड़ी कार्रवाई, ग्राम प्रधान को पद से हटाया और ग्राम पंचायत अधिकारी और पशुधन प्रसार अधिकारी को किया निलम्बित

मिर्जापुर : गो तस्करी के मामले में जिलाधिकारी ने बड़ी कार्रवाई, ग्राम प्रधान को पद से हटाया और ग्राम पंचायत अधिकारी और पशुधन प्रसार अधिकारी को किया निलम्बित

  •   जेपी पटेल
  •  2026-01-31 21:18:36
  •  0

मिर्जापुर : गो तस्करी के मामले में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बड़ी कार्रवाई की है.गो तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ग्राम प्रधान को प्रधान पद से हटाते हुये ग्राम पंचायत अधिकारी और पशुधन प्रसार अधिकारी को निलम्बित कर दिया यह है.

मिर्जापुर जनपद में गो तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ग्राम प्रधान के मामले को लेकर जिला अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है. ग्राम प्रधान को प्रधान पद से हटाते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी और पशुधन प्रसार अधिकारी को निलंबित कर दिया है.जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी लालगंज से नियमानुसार ग्राम सभा की बैठक कराते हुए चयनित सदस्यो में से किसी एक सदस्य को अस्थायी ग्राम प्रधान पद का प्रभार देने का निर्देश दिया है.

दरअसल ग्राम प्रधान धोबहा देवघटा (सोनवर्षा) विकास खण्ड लालगंज के ग्राम प्रधान श्याम बहादुर पटेल को 30 जनवरी 2026 को गो तस्करी का आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. ग्राम प्रधान श्याम बहादुर पटेल पर आरोप है की गौशाला से पशुओं का तस्करी करवाते थे. जेल जाने के बाद जिलाधिकारी पवन गंगवार ने पंचायत राज अधिनियम-1947 की धारा-12 के तहत तत्काल प्रभाव से ग्राम प्रधान पद से हटा दिया है. इसी क्रम में जांचोपरान्त दोषी पाए जाने पर सम्बन्धित ग्राम पंचायत के ग्राम पंचायत अधिकारी कृष्ण लाल को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है.जिलाधिकारी ने अपने आदेश के तहत उप जिलाधिकारी लालगंज महेंद्र सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम के विकास कार्यो को सुचारू रूप से संचालित करने के दृष्टिगत नियमानुसार ग्राम पंचायत/ग्रामसभा की बैठक कराते हुए ग्राम पंचायत के निर्वाचित सदस्यो में से किसी एक सदस्य का नाम अस्थायी ग्राम प्रधान का पद तत्काल प्रस्तावित करना सुनिश्चित करें. निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल उरूवा सोनवर्षा लालगंज में अभिलेखीय एवं स्थल संरक्षित गोवंशो की संख्या में भिन्नता पाए जाने, गोवंश आश्रय स्थल पर रखे गए गोवंशीयों का टैगिंग नही होने तथा शासकीय कार्यो में रूचि नहीं लेने एवं सौपे गए दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही शिथिलता बरतने पर पशुधन प्रसार अधिकारीजगदम्बा प्रसाद सिंह , राजकीय पशु सेवा केन्द्र, लहगंपुर, विकास खण्ड लालगंज को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट