मिर्जापुर जनपद पहुंचे भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड दीपंकर भट्टाचार्य ने यूजीसी के नए कानून को लेकर दिया बड़ा बयान कहा यह विरोध बुनियाद है ,सरकार के लोग और भारतीय जनता पार्टी के समर्थक कुछ लोग हैं जो विरोध कर रहे हैं.बहुत कारगर नहीं बना है और सख्त की जरूरत है.यह नया रेगुलेशन नहीं है बस ओबीसी को इस दायरे में शामिल किया गया है केवल दायरा बड़ा है फिर भी हाय तौबा लोग कर रहे हैं.
भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड दीपंकर भट्टाचार्य बुधवार को मिर्जापुर जनपद पहुंचे जहां उन्होंने आदिवासियों की समस्या को लेकर सिटी क्लब के मैदान में एक विशाल प्रतिरोध सभा को संबोधित किया. इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए यूजीसी के नए कानून को लेकर जगह-जगह हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया कहा यूजीसी के समर्थन में कहा यह विरोध बुनियाद है ,सरकार के लोग और भारतीय जनता पार्टी के समर्थक कुछ लोग हैं जो विरोध कर रहे हैं, जब जब भी उत्पीड़न का मामला आता है तो लोग विरोध करते हैं हमें लग रहा यह विरोध बे बुनियाद है.सबको संविधान के साथ खड़ा रहना चाहिए, देश में भेदभाव नहीं होना चाहिए. साथ ही सलाह दिया जो बना है वह बहुत कारगर नहीं बना है और सख्त की जरूरत है ,इस्तीफा दे रहे अधिकारियों को लेकर कहा कि यह नौटंकी हो रहा है यह सब दबाव बनाने की कोशिश है. यह नया रेगुलेशन नहीं है बस इतना है कि ओबीसी को इस दायरे में शामिल किया गया है .केवल दायरा बढ़ा है फिर भी हाय तौबा लोग कर रहे हैं.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.