news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर: अचानक ब्लास्ट होने से 10 दुकान भरभरा कर गिरे,भीषण आग से लाखों का सामान जलकर खाक

मिर्जापुर: अचानक ब्लास्ट होने से 10 दुकान भरभरा कर गिरे,भीषण आग से लाखों का सामान जलकर खाक

  •   जेपी पटेल
  •  2026-01-24 11:46:26
  •  0

मिर्जापुर जनपद में परचून की दुकान में अचानक ब्लास्ट होने से भीषड़ आग गई.विस्फोट इतना तेज था 10 दुकान भरभरा कर गिर गये है.दुकान जलने से लाखों रुपए का माल खाक हो गया है.दुकानो का मलबा 50 मीटर तक फैला हुआ है.मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस ने आग पर काबू पाया.

मिर्जापुर अदलहाट थाना क्षेत्र के रानीबाग मे देर रात उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया जब ब्लास्ट होने से दुकानों में आग लग गई ब्लास्ट इतना तेज था कि 10 दुकान भरभरा कर गिर गए और धु धू कर जल रहे दुकानों में से ब्लास्ट की आवाज आने से किसी की हिम्मत नहीं पड़ रही थी कि आग पर काबू पाया जाए डेढ़ घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पुलिस की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया तब तक लाखों रुपए के दुकान में रखें सामान जलकर खाक हो गए. बताया जा रहा मकान विनोद यादव है जिसमें 10 दुकान किराए पर दिया था.अरविंद केसरी परचून की दूकान खोल रखा था. रात 11 बजे दुकान बंद कर चले जाने के बाद अचानक विस्फोट होता है आग लग जाता है विस्फोट इतना तेज था कि दसों दुकान भरभरा कर गिर गए और दुकान आग से धू धू कर जलने लगे,आग जलता रहा और ब्लास्ट की आवाज आती रही आसपास के गांव के लोग भी पहुंच गए लेकिन किसी की हिम्मत नहीं पड़ी कि आग के पास जाकर बुझाने का प्रयास करें सके, क्योंकि ब्लास्ट इतना तेज हो रहा था, किसी तरह डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पहुंचकर पुलिस की मदद से आग पर काबू पा लिया, गनीमत रहा कि किसी की जान नहीं गई. फिलहाल बताया जा रहा है दुकान में रखे लाखों रुपए के माल ब्लास्टिंग और आग लगने से नुकसान हो गया है. ब्लास्ट इतना तेज था कि मलबा 50 मीटर दूर तक फैल है, यही नहीं दुकान में लगे शटर भी उड़कर सड़क पर जा गिरे हैं. स्थानी शत्रुघ्न ने बताया कि 11:00 हम अपने घर की टीवी बंद किया इसके बाद इतना तेज ब्लास्ट की आवाज सुनाई दी जी चौकी पर मैं बैठा था वह भी हिल गई. दौड़ कर कर देखा तो आग जल रहा है और ब्लास्ट हो रहा है. ब्लास्ट इतना तेज था कि एक ही आवाज में सब मकान गिर गए. लग रहा है किसी ने ब्लास्ट किया है.

सीओ चुनार मंजरी राव ने बताया की दो दुकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं गिरकर और आठ दुकान को नुकसान पहुंचा है. स्थानीय लोगों के मुताबिक पहले ब्लास्ट की आवाज आती है इसके बाद आग लग जाती है फिलहाल किसी की जान नहीं गई है माल का नुकसान हुआ है घटना की जांच की जा रही है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट