मिर्जापुर : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बड़ी सौगात दी है. नीलम फूड प्रोडक्ट्स यूनिट का उद्घाटन किया है.टमाटर, हरिमिर्च ,लालमिर्च, अदरक,लहसुन व प्याज की खेती करने वाले किसानों अब औने-पौने दाम पर नहीं बेचना पड़ेगा. मिर्जापुर सोनभद्र के किसानों को फायदा मिलेगा.
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के मड़िहान तहसील इलाके के राजगढ़ में बड़े पैमाने पर टमाटर की खेती होती है. किसने की आमदनी बढ़ाने को लेकर कई सालों से प्रोसेसिंग यूनिट की मांग की जा रही थी ,जिसका आज केंद्रीय मंत्री व मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने उद्घाटन किया है.उत्तर प्रदेश के खाद्य संस्करण विभाग के सहयोग से मड़िहान तहसील के देवरी कला गांव में ढाई करोड़ की लागत से नीलम फूड प्रोडक्शन यूनिट को तैयार कराया गया है. उत्तर प्रदेश खाद्य संकरण विभाग इस फूड प्रोडक्शन के लिए सब्सिडी दिया है जिसके चलते यह बन पाया है जिसका सबसे ज्यादा लाभ मिर्जापुर के साथ ही सोनभद्र के किसानों को भी लाभ मिलेगा.किसान अपनी उपज की जो कीमत तक नहीं निकाल पा रहे थे अब इस यूनिट के चालू हो जाने से किसानों को अच्छा खासा लाभ मिलेगा. पहले यहां के किसान टमाटर को कानपुर, प्रयागराज,लखनऊ,वाराणसी के साथ-साथ अन्य प्रदेशों और नेपाल तक सप्लाई किया करते थे यूनिट चालू हो जाने से अब किसान पास में ही सप्लाई कर बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं.
मिर्जापुर के मड़िहान तहसील इलाके के राजगढ़ क्षेत्र में कई वर्षों से हजारों किसान 2500 एकड़ भूमि पर टमाटर की खेती करते थे, अच्छा मुनाफा ना होने के कारण 1500 एकड़ तक खेती सीमित हो गया था. किसान टमाटर की खेती को छोड़कर अन्य फसलों की ओर रुख कर लिए थे मगर अब नीलम फूड प्रोडक्शन चालू हो जाने से उम्मीद है किसान एक बार फिर टमाटर की खेती करने के ओर बढ़ेंगे.
मिर्जापुर के मड़िहान तहसील के देवरी कलां में नीलम फूड प्रोडक्ट्स यूनिट में टमाटर, हरिमिर्च ,लालमिर्च, अदरक,लहसुन व प्याज का प्रोसेसिंग होगा. इस यूनिट का प्रति घंटा 10 कुंतल टमाटर की खपत करने की क्षमता है. यही नहीं इस यूनिट में 40 से 50 लोगों को प्रत्यक्ष और 400 से 500 लोगों को अप्रत्यक्ष रूप में रोजगार भी मिलेगा. टमाटर का सॉस, केचप,पीयूरी तरह-तरह के मिर्च के अचार चिली सॉस, जैसे तमाम तैयार कराए जाएंगे, इस यूनिट में टमाटर वाशिंग मशीन, पल्पर, स्टोरेज टैंक और पैकिंग आदि की भी व्यवस्था है
संयुक्त निदेशक उद्यान बीपी राम ने बताया कि खाद्य संस्करण विभाग के सहयोग से इस यूनिट कुत्ते यार कराया गया है जिसमें 40 से 50 लोगों को प्रत्यक्ष 400 से 500 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा. ढाई करोड़ की लागत से इसे तैयार कराया गया है 35 प्रतिशत अनुदान सरकार देगी.
नीलम फूड प्रोडक्शन की स्थापना करवाने वाले जिला कोऑपरेटिव अध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल ने बताया कि कई सालों से इलाके में मांग की जा रही थी जिसको दिशा की बैठक में बात उठाई गई थी इसके बाद आज मूर्त रूप लिया है अब किसानों को बाहर टमाटर आने पौने दाम में बेचने की जरूरत नहीं होगा यहीं पर टमाटर के साथ ही उन चीजों का प्रोसेसिंग होगा.
मिर्जापुर की सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया कि जनपद को एक विकास की सौगात मिली है.उत्तर प्रदेश के खाद्य संस्करण विभाग के सहयोग से इसका निर्माण कराया गया है. किसानों को अब औने पौने दाम पर मटमाटर नहीं बेचना पड़ेगा.किसानों की आमदनी बढ़ेगी. मिर्जापुर जनपद के टमाटर के साथ ही अदरक लहसुन मिर्च प्याज की खेती करने वाले किसानों को लाभ मिलेगा. साथ ही रोजगार भी मिलेगा.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.