मिर्जापुर जनपद के सीआरपीएफ जवान की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई है.असम के शिवसागर में सीआरपीएफ जवान कार्यरत था.विभाग से छुट्टी लेकर 11 जनवरी को घर से निकाला था.घर नहीं पहुंचने पर 14 जनवरी को पत्नी असम पहुंची.रेलवे ट्रैक पर मिले अज्ञात शव को पोस्टमार्टम भिजवा दिया गया था.पत्नी के पहुंचने के बाद शव का पहचान किया गया.सीआरपीएफ जवान का पार्थिव शरीर आज गांव पहुंचेगा.
मिर्जापुर विकासखंड-जमालपुर के गांव मनऊर के रहने वाले विनय कुमार सिंह वर्तमान समय में CRPF बटालियन में GD के पद पर आसाम के शिव सागर में कार्यरत थे.विनय कुमार सिंह 11जनवरी 2026 को विभाग से छुट्टी लेकर घर आने के लिए निकले थे,लेकिन 13 जनवरी तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोग परेशान होकर यहां-वहां खोजबीन करने लगे.कहीं से कुछ पता नहीं चलने पर उनकी पत्नी रूबी सिंह 14 जनवरी को हवाई जहाज से शिवसागर,आसाम के लिए निकल गई और 15 जनवरी को शिवसागर,आसाम में CRPF कार्यालय पहुंचकर पति के घर नहीं पहुंचने की जानकारी दी.तत्काल विभाग द्वारा खोजबीन शुरू किया गया तो रेलवे विभाग के हास्पिटल में एक लावारिस लाश पड़े होने की जानकारी मिली,तुरंत विभाग के साथ रुबी सिंह रेलवे अस्पताल पहुंच कर शव का शिनाख्त किया तो वो उनके पति विनय कुमार सिंह का ही था.रेलवे विभाग द्वारा बताया गया कि11जनवरी को लगभग दिन में ग्यारह बजे ट्रेन के पिछले डिब्बे में बैठे गार्ड द्वारा स्टेशन मास्टर को बताया गया कि सिमलुगुड़ी स्टेशन से लगभग दस-बारह किलोमीटर पहले लाइन के किनारे एक आदमी का बाडी पड़ा हुआ है. जानकारी होने पर तत्काल विभाग द्वारा मृत शरीर को अग्रिम कार्रवाई के लिए रेलवे के अस्पताल पहुंचा दिया गया.शव का शिनाख्त हो जाने पर CRPF द्वारा रेलवे विभाग से शव को अपने कस्टडी में ले लिया गया तथा विभागीय कार्रवाई पुरा कर 17 जनवरी के शाम तक लगभग पांच-छः बजे तक पार्थिव शरीर ग्राम-मनऊर पहुंचने की संभावना है. विनय कुमार सिंह की नियुक्ति 2013 में CRPF में ट्रेनर के पद पर हुई थी.पुरे परिवार में इस समय मातम पसरा हुआ है. परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है.यह पूरी जानकारी मृतक सीआरपीएफ जवान की पत्नी रूबी सिंह ने दी है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.