news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर: मकर संक्रांति के दिन मां विंध्यवासिनी धाम में आये श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में बांटा जा रहा खिचड़ी

मिर्जापुर: मकर संक्रांति के दिन मां विंध्यवासिनी धाम में आये श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में बांटा जा रहा खिचड़ी

  •   जेपी पटेल
  •  2026-01-15 21:02:53
  •  0

मिर्जापुर: मकर संक्रांति के अवसर पर मां विंध्यवासिनी धाम में विंध्य पंडा समाज की ओर से खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया.यह परंपरा वर्ष 1992 से चली आ रही है. इस वर्ष मां को लगभग 51 कुंतल खिचड़ी का भोग लगाया गया, जिसे आये हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में बांटा जा रहा है.

मकर संक्रांति पर देशभर में पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद दान-पुण्य कर अपने आराध्य का दर्शन-पूजन कर रहे हैं.इसी कड़ी में विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल धाम में स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है देश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद मां के दर्शन कर रहे हैं. दर्शन पूजन करने आए श्रद्धालुओं को आज प्रसाद के रूप में खिचड़ी वितरण किया जा रहा है.

विंध्य पंडा समाज के पंडित तेज बहादुर गिरी ने बताया कि समाज की स्थापना वर्ष 1992 में हुई थी और तब से हर वर्ष मकर संक्रांति के दिन मां को खिचड़ी का भोग लगाया जाता है. इस वर्ष भी 51 कुंतल खिचड़ी का भोग अर्पित कर भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया. प्रयागराज और वाराणसी के बीच स्थित इस प्रमुख शक्तिपीठ में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. प्रयागराज आने वाले अधिकांश श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद ही अपने गंतव्य की ओर लौटते हैं.

Tag :  

संबंधित पोस्ट