मिर्जापुर जनपद में दो बाइकों की टक्कर में एक दरोगा की मौत हो गई है.आईजीआरएस की शिकायत का निस्तारण करने दरोगा जा रहे थे.आमने-सामने बाइकों में टक्कर होने से घायल दरोगा को वाराणसी बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.दरोगा सुनील कुमार यादव गाजीपुर के रहने वाले थे वर्तमान में लालगंज थाने में तैनात थे.
मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव का निधन हो गया बताया जा रहा रविवार दोपहर ड्यूटी पर थे आईजीआरएस के शिकायत का निस्तारण के लिए बाइक से पचोखरा गांव जा रहे थे.जैसे लालगंज थाना क्षेत्र के खोमर मैना गांव के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई,जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए, पहले लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया यहां के डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बीएचयू वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.वही हादसे में दूसरी बाइक पर सवार टाइगर कोल और दिव्यांशू कोल नामक दो युवक भी घायल हुए हैं.
दिवंगत उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव मूल रूप से गाजीपुर जनपद के थाना मुहम्मदाबाद गांव नसरतपुर के रहने वाले थे. 1994 में पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे. 2025 में पदोन्नति पाने पर उप निरीक्षक के पद पर सोनभद्र से स्थानांतरण होकर मिर्जापुर के लालगंज थाने में पहली पोस्टिंग हुई थी.
लालगंज के प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह ने बताया कि सुनील कुमार यादव चार महीने से लालगंज थाने में उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे. वे आईजीआरएस की जांच के लिए क्षेत्र में जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.उनके स्वजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.