मिर्जापुर जनपद के रहने वाले जयकृष्ण उपाध्याय को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में जज नियुक्त किया है.जिगना थाना क्षेत्र के खैरा गांव के रहने वाले हैं.उच्च न्यायालय प्रयागराज के जज नियुक्त होने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष है.
सोमवार को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 'X' पर चार जजों की नियुक्ति का विज्ञप्ति जारी किया है.जिसमें जयकृष्ण उपाध्याय का भी नाम है.x पर लिखा है भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति ने मुख्य न्यायाधीश से परामर्श करने के बाद इन अधिवक्ताओं को उच्च न्यायालयों में न्यायाधीश-अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया जाता है.जयकृष्ण उपाध्याय की प्रारंभिक शिक्षा गांव के सरकारी से हुई है इसके बाद उन्होंने मौनी स्वामी इंटर कॉलेज से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर प्रयागराज विश्वविद्यालय से स्नातक और कानून की डिग्री ली है.वर्ष 2009 से प्रयागराज उच्च न्यायालय में अपर शासकीय अधिवक्ता (आपराधिक) के पद पर कार्यरत रहे.
जय कृष्ण उपाध्याय अपने चार भाइयों में सबसे छोटे हैं.बड़े भाई रामकृष्ण उपाध्याय जिला-सत्र न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हैं,एक और बड़े भाई श्रीकृष्ण उपाध्याय मिर्जापुर के राजगढ़ ब्लॉक में एडीओ पंचायत के पद पर कार्यरत हैं.2025 के सितंबर महीने में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने प्रयागराज उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद के लिए इनके नाम का अनुमोदन कर केंद्र सरकार को संस्तुति भेजी थी जिसके बाद इन्हें जज की नियुक्ति मिली है जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.