news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : अयोध्या,काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन कर मध्यप्रदेश लौट रहे एक की मौत चार घायल

मिर्जापुर : अयोध्या,काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन कर मध्यप्रदेश लौट रहे एक की मौत चार घायल

  •   जेपी पटेल
  •  2026-01-05 22:34:30
  •  0

मिर्जापुर जनपद में श्रद्धालुओं से भारी कार डिवाइडर से टकरा गई, हादसा इतना तेज था कि एक कि मौत हो गई चार गंभीर रूप से घायल हो गए, सभी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं, अयोध्या काशी दर्शन कर मध्य प्रदेश वापस जा रहे थे.घायलों में एक उज्जैन मंदिर के पुजारी का बेटा है.

मिर्जापुर देहात कोतवाली क्षेत्र के समोगरा के पास सोमवार के तड़के एक कार कोहरे के कारण डिवाइडर से टकरा गई.हादसा इतना तेज था कि एक मौके पर मौत हो गई. चार गंभीर रूप से घायल है सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है जिसमें एक की हालत गंभीर है.बताया जा रहा मध्यप्रदेश के इंदौर के रहने वाले सौरभ (29) , वरद (20) , वेदांत (18) और उज्जैन, शहडोल निवासी अमित (21), अभिषेक (22) एक कार से 27 दिसम्बर को अयोध्या दर्शन करने निकले थे. अयोध्या दर्शन के बाद काशी विश्वनाथ दर्शन कर मध्य प्रदेश वापस लौट रहे थे इस दौरान सोमवार को मिर्जापुर जनपद के समोगरा के पास पहुंचने पर कार डिवाइडर से टकरा गई जिसमें कार चालक वरद की मौत हो गई है.चार लोग घायल है. इसमें वेदांत को गम्भीर चोट लगी है, जो उज्जैन मंदिर के पुजारी का बेटा है.

देहात कोतवाली थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि एक कार श्रद्धालुओं की जो काशी विश्वनाथ दर्शन कर मध्य प्रदेश घर वापस लौट रहे थे डिवाइडर से टकरा गई है जिसमें एक की मौत है चार घायल है.शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट