मिर्जापुर के सपा जिला अध्यक्ष का अपने ही पार्टी के महिला नेत्री को अशब्द बोलते हुए धमकाने का ऑडियो सामने आया है. ऑडियो वायरल होने पर सपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह हमारे पार्टी का विषय है.हम लोग पार्टी फोरम की बात करते हैं ऐसी कोई बात नही है.
मिर्जापुर जिले के सपा जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी और समाजवादी पार्टी के छानबे विधानसभा से दो बार की प्रत्याशी रही कीर्ति कोल का एक बातचीत करने का ऑडियो सामने आया है, ऑडियो में जिला अध्यक्ष कीर्ति कोल को अशब्द बोल रहे हैं.कीर्ति कोल ऑडियो में बार-बार कह रही है सही से अध्यक्ष जी बोलिए. नसीहत देते हुए कह रही है कि आप बुजुर्ग हैं आप इस तरह से आप हमें नहीं बोल सकते हैं. फिर भी जिला अध्यक्ष अशब्द बोलते चले जा रहे हैं एक मिनट 3 सेकंड का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि यह हमारे पार्टी का विषय है, ऐसी कोई बात नहीं है पार्टी फोरम की हम लोग बात करते हैं, मीडियम ऐसी कोई बात नहीं करते हैं.सोशल मीडिया पर चलता है कि प्रधानमंत्री का इस्तीफा हो रहा है प्रधानमंत्री का इस्तीफा हो गया. 3 लाख पैसे की बात ऑडियो में कह रहे हैं जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में देने का इसको लेकर कहा इस मामला को हम बताएंगे.
समाजवादी पार्टी के छानबे विधानसभा से दो बार की प्रत्याशी रही कीर्ति कोल स्वर्गी भाई लाल कोल की बेटी हैं भाई लाल कोल तीन बार के विधायक एक बार के सांसद रह चुके हैं. भाई लाल कोल के निधन के बाद से कीर्ति कोल उनके राजनीति विरासत को आगे बढ़ा रही है. कीर्ति कोल वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं. हालांकि ऑडियो वायरल होने के मामले में जब कीर्ति कोल से संपर्क किया गया तो फोन नहीं उठा.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.