मिर्जापुर जनपद के मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर पर नए साल के पहले दिन भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर दर्शन पूजन कर रहे हैं.विंध्याचल धाम की सभी गलियों में श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आ रहे हैं, हाथों में नारियल चुनरी लेकर मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर मां का एक झलक पाकर निहाल हो रहे हैं. दर्शन पूजन करने में 3 घंटे तक का समय लग जा रहा है कड़ाके की ठंड में आस्था भारी देखा जा रहा है
मिर्जापुर के विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल धाम में स्थित मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर पर कड़ाके की ठंड में भी भारी संख्या में श्रद्धालु नए साल के पहले दिन पहुंच कर मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन कर रहे हैं. विंध्याचल धाम के सभी गलियों में श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आ रहे हैं. तीन से चार घंटे में लाइन लगकर श्रद्धालु दर्शन पूजन कर रहे हैं मां विंध्यवासिनी की मंगला आरती के बाद से ही देश दुनिया के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंचकर लंबे-लंबी लाइनों में लगकर हाथों में नारियल चुनरी लेकर मां विंध्यवासिनी देवी का एक झलक पाकर निहाल हो रहे हैं. श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल भी लगाई गई है. दर्शन पूजन करने आए श्रद्धालुओं का कहना है कि नव वर्ष का पहला दिन है मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन किया है मां से प्रार्थना किया है कि मां का आशीर्वाद मिलता रहे मां से जो भी मांगा जाता है मनोकामना पूरी होती है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.