news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर :नए साल में दर्शन कर वापस जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा हादसे मेंभतीजी की मौत

मिर्जापुर :नए साल में दर्शन कर वापस जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा हादसे मेंभतीजी की मौत

  •   जेपी पटेल
  •  2026-01-01 22:33:46
  •  0

मिर्जापुर जनपद में नए साल पर अदलपुरा शीतला माता का दर्शन कर वापस एक ही बाइक जा रहे पति, पत्नी और भतीजी को बालू लदे ट्रक ने रौंद दिया जिसमें भतीजी की मौत हो गई है.

मिर्जापुर के चुनार कोतवाली क्षेत्र के रुदौली गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया.नए साल पर अदलपुरा शीतला माता का दर्शन कर एक ही बाइक से पति-पत्नी और भतीजी को बालू लदे ट्रक ने पीछे से रौंद दिया जिसमें भतीजी की मौत हो गई चाची चाचा घायल है.बताया जा रहा वाराणसी जनपद के थाना रोहनिया क्षेत्र के अवलेशपुर के रहने वाले मनीष पाल अपनी पत्नी सुनीता व भतीजी पलक पाल को लेकर चुनार के अदलपुरा शीतल मंदिर में दर्शन पूजन करने आये थे. दोपहर करीब 12 बजे शीतला माता मंदिर दर्शन करने के बाद सभी वापस जा रहे थे. इसी दौरान चुनार थाना क्षेत्र के रूदौली गांव के पास पहुचने पर पीछे से आ रहे बालू लदा ट्रक ने बाइक में साइड से टक्कर मार दी जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.भतीजी पलक की मौके पर मौत हो गई और उसकी चाची सुनीता पाल चाचा मनीष पाल गंभीर रूप से घायल है वाराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा है. घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने फरार ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया.पुलिस ने ग्रामीणों को किसी तरह समझा बुझा कर जाम समाप्त करवा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

सीओ चुनार मंजरी राव ने बताया कि दर्शन कर वापस वाराणसी जा रहे बाइक सवार तीन को ट्रक ने रौंद दिया था जिसमें एक कि मौत हुई है घटना की जांच की जा रही है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट