news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : नव वर्ष पर विन्ध्याचल में श्रद्धालुओं के सुविधा के को लेकर डीएम ने मन्दिर परिसर व घाट का भ्रमण कर किया निरीक्षण

मिर्जापुर : नव वर्ष पर विन्ध्याचल में श्रद्धालुओं के सुविधा के को लेकर डीएम ने मन्दिर परिसर व घाट का भ्रमण कर किया निरीक्षण

  •   जेपी पटेल
  •  2025-12-31 21:00:44
  •  0

मिर्जापुर : जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने नव वर्ष के अवसर पर विन्ध्याचल में मां विन्ध्यवासिनी देवी के दर्शन पूजन के लिए भारी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओ की सम्भावना के दृष्टिगत मन्दिर परिसर, घाट, नई व पुरानी वी0आई0पी0 मार्ग कोतवाली मार्ग का भ्रमण कर निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट व सम्बन्धित थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि श्रद्धालुओ को मां के दर्शन में किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए इसके दृष्टिगत बैरीकेटिंग, पुलिस व्यवस्था आदि की आज ही प्रत्येक दशा में समुचित व्यवस्था कर ली जाए। उन्होंने कहा कि विन्ध्याचल व आस पास के क्षेत्रो में जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाए इसके दृष्टिगत समुचित पार्किंग की व्यवस्था तथा प्रमुख चैराहो पर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, नगर मजिस्ट्रेट, डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी पर्यटन, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मीरजापुर के साथ पूरे विन्ध्याचल का भ्रमण कर निरीक्षण करते हुए सभी मार्गो, विन्ध्याचल परिसर व गलियो की बेहतर साफ सफाई कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान गंगा घाट पर होने वाले निर्माणो व सड़क निर्माण कार्य प्रगति का भी भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। कार्य की धीमी प्रगति में तेजी लाने का निर्देश सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को दिया।

Tag :  

संबंधित पोस्ट