news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : नए साल में मां विंध्यवासिनी देवी के चरण स्पर्श दर्शन पर रोक, कड़ाके की ठंड में मंदिर पर भक्तों के लिए लगाया गया है हीटर

मिर्जापुर : नए साल में मां विंध्यवासिनी देवी के चरण स्पर्श दर्शन पर रोक, कड़ाके की ठंड में मंदिर पर भक्तों के लिए लगाया गया है हीटर

  •   जेपी पटेल
  •  2025-12-30 23:27:45
  •  0

मिर्जापुर : कड़ाके की ठंड में आस्था भारी पड़ रही है. नए साल से पहले ही देश के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. भीड़ को देखते हुए मां विंध्यवासिनी देवी के चरण स्पर्श पर दो दिन के लिए रोक लगा दी गई है. ठंड से बचने के लिए जगह-जगह हीटर लगाया गया है.

भारत देश के हर कोई नए साल की शुरुआत मंदिरों में माथा टेक कर देवी देवताओं का आशीर्वाद लेकर करना चाहता है, यही कारण है कि प्रमुख धार्मिक स्थलों पर नए वर्ष के पहले से ही भीड़ बढ़ रही है. मिर्जापुर के विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल धाम में स्थित मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर पर भी भक्तों का सैलाब देखा जा रहा है.जिसको लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं.साथ ही भीड़ को देखते हुए मां विंध्यवासिनी देवी के चरण स्पर्श पर डीएम ने दो दिन के लिए रोक लगा दी है.31 दिसंबर और 1 जनवरी तक रहेगा. कड़ाके की ठंड में श्रद्धालुओं व पर्यटकों की हर जगह भीड़ देखी जा रही है. मिर्जापुर के विंध्याचल मां विन्ध्वासिनी देवी मंदिर पर हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं वर्ष के आखिरी तारीख और नए वर्ष की पहली तारीख में इसकी संख्या लाखों में पहुंच जाती है. जिला प्रशासन ने चरण स्पर्श पर रोक के साथ ही ठंड को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए 12 जगह पर हीटर लगवा रखा है.

मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन करने आए पटना से श्रद्धालुओं ने कहा कि मां का दर्शन पूजन किया है बहुत अच्छा लगा है यहां पर आकर बहुत सुकून मिलती है वहीं जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बताया कि नववर्ष को देखते हुए पुलिस के साथ ही मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है इसके साथ ही चरण स्पर्श पर रोक लगा दी गई है.आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की यहां पर है सुगमता पूर्वक दर्शन करें उनके लिए सारी व्यवस्थाएं कर रखी गई है जिला प्रशासन का सहयोग करें.

Tag :  

संबंधित पोस्ट