मिर्जापुर जनपद में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली है.पत्नी पर भूत प्रेत के शंक में हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली.एक दूसरे की शव 100 मीटर की दूरी पर मिले है.मृतक में एक झारखंड का तो दूसरा सोनभद्र का था.कई वर्षों से दोनों एक साथ रहते थे.पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजकर जांच में जुट गई है.
मिर्जापुर के चुनार थाना क्षेत्र के लौहरा गांव में मंगलवार के सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को धारदार हथियार से मारकर हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है. बताया जा रहा सोनभद्र के घोरावल के रहने वाला प्रेम लाल और झारखंड के रहने वाला कन्तलाल कई वर्षों से एक साथ रहकर वन विभाग की जमनी कब्जा कर खेती किया करते थे. कई दिनों से कन्तलाल की पत्नी परेशान चल रही था उसको शक हुआ कि कहि प्रेमलाल ने मेरे ऊपर भूत प्रेत तो नही कर दिया है. सुबह शौच के लिए जब प्रेमलाल गया हुआ था झरि नगरी नाले के पास इस दौरान घात लगाए बैठे कन्तलाल ने धारदार हथियार वार कर दिया जब प्रेमलाल की मौत हो गई तो इसके बाद कन्तलाल ने 100 मीटर की दूरी पर जाकर पुलिस के डर के कारण उसी धारदार हथियार से आत्महत्या कर लिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज कर जांच में जुट गई है.वही मृतक प्रेमलाल के बेटे गुलाब ने बताया है भूत प्रेत शक में पिता और कन्तलाल के बीच अनबन चल रहा था. कन्तलाल की पत्नी ने पिता पर शक करती थी की भूत-प्रेत कर दिया है इसी को लेकर घटना हुई है.
पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) मनीष कुमार मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए बताया कि एक ने दूसरे की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली है. दोनों कई साल से एक साथ रहते थे. किसी बात को लेकर अनबन हुआ और यह घटना कारित कर लिया गया है फिलहाल मृतक प्रेमलाल के बेटे गुलाब के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.