news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : कोडीन कफ सिरप के दर्ज मुकदमे के मामले अजीत यादव अक्षत यादव गिरफ्तार खाद्य औषधि विभाग ने कराया था मुकदमा दर्ज

मिर्जापुर : कोडीन कफ सिरप के दर्ज मुकदमे के मामले अजीत यादव अक्षत यादव गिरफ्तार खाद्य औषधि विभाग ने कराया था मुकदमा दर्ज

  •   जेपी पटेल
  •  2025-12-22 19:38:43
  •  0

मिर्जापुर : कोडीन कफ सिरप के दर्ज मामले में मिर्जापुर जनपद से अक्षत यादव व अजित यादव को गिरफ्तार किया गया है, कुछ दिन पहले खाद्य औषधि विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया था.

मिर्जापुर के अदलहट पुलिस को कोडीन कफ सिरप के मामले में बड़ी सफलता मिली है. खाद्य औषधि विभाग के द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के मामले में रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.निहाल डिस्ट्रीब्यूटर्स मिर्जापुर खुर्द अजित यादव और मेसर्स एके डिस्ट्रीब्यूर्स सिकरा बरईपुर अक्षत यादव को गिरफ्तार किया है.प्रतिबंधित कफ सीरप की खरीद-बिक्री करने और कागजात नहीं दिखाने पर 4 दिसंबर को औषधि निरीक्षक संतोष कुमार पटेल ने जनपद के चार दवा दुकानदारों पर एफआइआर दर्ज कराया था. उन्होंने थाना जमालपुर में एक व अदलहाट में तीन दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. गिरफ्तार अजीत यादव बरईपुर नरायनपुर थाना अदलहाट का रहने वाला है.अजित यादव निहाल डिस्ट्रीब्यूटर्स के नाम से दुकान मिर्जापुर खुर्द थाना अदलहाट में चलाता था. पुलिस के सघन पूछताछ के दौरान उचित जवाब न देने तथा पर्याप्त एविडेंस मिलने पर गिरफ्तार किया गया है. इस पर आरोप है कि शैली ट्रेडर्स राँची झारखण्ड से लगभग 23,000 सीसी New Phensedyl cough syrup-100 ML फर्म निहाल डिस्ट्रीब्यूटर्स को सप्लाई किया है आरोपी के फर्म निहाल डिस्ट्रीब्यूटर्स मौके पर क्रियाशील नहीं पाया गया है, केवल एक या दो बार दुकान खोली गयी, कोई दवा का व्यवसाय नही किया गया, फर्म निहाल डिस्ट्रीब्यूटर्स के ड्रग लाइसेन्स मे लगे आधार कार्ड फर्जी पाया गया व बैंक मे लगे आधार कार्ड के पता मोहल्ला छोटी गैवी थाना सिगरा वाराणसी पाया गया है. जिससे ड्रग लाइसेन्स मे लगा आधारकार्ड कूटरचित प्रमाणित होता है, आरोपी के फर्म निहाल डिस्ट्रीब्यूटर्स का खाता कोटक महेन्द्रा बैंक लहुरावीर वाराणसी में पाया गया जिसमें लगभग 31,61,720 रुपये टर्न ओवर किया गया है.आरोपी के फर्म निहाल डिस्ट्रीब्यूटर्स को शैली ट्रेडर्स से, भेजे गए माल की बिल, परिवहन में प्रयुक्त हुए वाहनों के नंबर तथा ट्रेसबिलिटी डिटेल्स के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए GST डिपार्टमेंट मिर्जापुर से पुलिस विवरण प्राप्त करने में जुटी हुई है. गिरफ्तार अक्षत यादव नरायनपुर थाना अदलहाट का रहने वाला है. ए.के. डिस्ट्रीब्यूटर्स के नाम से सिकरा बरईपुर दुकान चलाता था. दर्द मुकदमे के मामले में जब पुलिस सघन पूछताछ के दौरान पर्याप्त साक्ष्य नही पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया है. इस पर भी आरोप है कि शैली ट्रेडर्स राँची झारखण्ड से लगभग 36,000 सीसी New Phensedyl cough syrup-100 ML सप्लाई किया गया है.आरोपी के फर्म ए.के. डिस्ट्रीब्यूटर्स मौके पर क्रियाशील नहीं पाया गया केवल एक या दो बार दुकान खोली गयी कोई दवा का व्यवसाय नहीं किया गया है.आरोपी के फर्म एके डिस्ट्रीब्यूटर्स के ड्रग लाइसेन्स मे लगे आधार कार्ड फर्जी पाया गया व बैंक मे लगे आधार कार्ड के पता मोहल्ला वाजिदपुर थाना रामनगर वाराणसी पाया गया है.जिससे ड्रग लाइसेन्स मे लगा आधारकार्ड कूटरचित प्रमाणित होता है.आरोपी के फर्म एके डिस्ट्रीब्यूटर्स का खाता एचडीएफसी बैंक राम नगर वाराणसी में पाया गया जिसमें लगभग 01 करोड 28 लाख का टर्न ओवर पाया गया है.आरोपी के फर्म पर कफ सिरप सप्लाई करने वाली फर्म शैली ट्रेडर्स रांची के ड्रग लाइसेंस, प्रोपेराइटर्स डिटेल्स के लिए ड्रग कन्ट्रोल विभाग रांची झारखण्ड को और GST डिपार्टमेंट रांची झारखण्ड से शैली ट्रेडर्स रांची का GST नम्बर, बैंक डिटेल्स, बिल का विवरण प्राप्त करने के लिए GST डिपार्टमेंट मिर्जापुर से विवरण प्राप्त करने में पुलिस जुटी हुई है.

अदलहाट थाना प्रभारी अजय सेठ ने बताया कि दर्ज मुकदमे के मामले में दो को गिरफ्तार किया गया है इन पर आरोप है कि दुकान एक दो बार खोली गई मगर व्यवसाय कोई नहीं किया गया ,आधार कार्ड फॉर्म में लगाया गया था, साथ ही बैंक खाता वाराणसी में खोला गया था, खातों में किसी भी लाखों रुपये तो किसी में करोड़ों का टर्नओवर हुआ है. झारखंड से सिरप की सप्लाई की जाती थी. दो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है अन्य की तलाशी की जा रही है. औषधि विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया था.

Tag :  

संबंधित पोस्ट