मिर्जापुर जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने कई थानेदारों का तबादला कर दिया है. महीनों से खाली चल रहे सिटी कोतवालीपड़री कोतवाली में भी नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है.दयाशंकर ओझा को सिटी कोतवाली, प्रदीप कुमार सिंह को पड़री के थानाध्यक्ष बनाया गया है.
मिर्जापुर जनपद में शुक्रवार के देर रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने कई थानेदारों का तबादला कर दिया है.क़ानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किया है.महीनों से खाली चल रहे सिटी कोतवाली और पड़री कोतवाली को नया थाना मिल गया है. सिटी कोतवाली के प्रभारी रहे नीरज पाठक को जिला प्रभारी मंत्री व कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी तक शिकायत पहुंचने पर हटा दिया गया था उनके स्थान पर राजगढ़ के थाना प्रभारी दयाशंकर ओझा को बनाया गया है. पड़री थाना प्रभारी रहे अजीत सिंह को फर्जी एनकाउंटर और तमाम तरह लग रहे आरोप को लेकर हटाया गया था इनके स्थान पर एसपी के पीआरओ रहे प्रदीप कुमार सिंह को पड़री थाने की जिम्मेदारी सौंपी है.
इनके साथ ही ड्रमंडगंज थाना प्रभारी रहे ब्रह्मदीन पाण्डेय अब थानाध्यक्ष विंध्याचल बनाया गया है.उपनिरीक्षक भारत सुमन को थाना लालगंज से स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज बनाया गया है.वेद प्रकाश पाण्डेय को प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल से हटाकर प्रभारी निरीक्षक राजगढ़ बनाया गया है.प्रभारी चौकी नारायणपुर में कार्यरत उपनिरीक्षक अजय कुमार मिश्र को थानाध्यक्ष अहरौरा में नई तैनाती की गई है वही अहरौरा थाना प्रभारी रहे सदानंद सिंह को थाना साइबर क्राइम में स्थानांतरित कर दिया गया है.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने अपने मीडिया सेल में जारी कर बताया कि ये सभी स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकताओं और जनपद में कानून-व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से किए गए हैं. सभी को तत्काल चार्ज लेने का आदेश दे दिया गया है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.