news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : क्रिसमस डे के पहले पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हिंदू से इसाई बना रहे 10 को गिरफ्तार कर भेजा जेल

मिर्जापुर : क्रिसमस डे के पहले पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हिंदू से इसाई बना रहे 10 को गिरफ्तार कर भेजा जेल

  •   जेपी पटेल
  •  2025-12-15 19:38:23
  •  0

मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. हिंदू से इसाई बना रहे 10 को गिरफ्तार किया है. चर्च के पादरी और उसके पत्नी को भी गिरफ्तार किया है. इनके पास से धार्मिक पुस्तक बरामद करते हुए पूछताछ कर जेल भेज दिया है.

क्रिसमस डे पर्व के पहले मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने हिंदू से इसाई बना रहे 10 महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोग आर्थिक लाभ, बच्चों की पढ़ाई, मेडिकल की सुविधा समेत अन्य प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनवाने का काम करते हैं. पुलिस ने इनके पास से धार्मिक पुस्तक बाइबल कॉपी किताब मोबाइल फोन बरामद किया है. दरअसल देहात कोतवाली कुरकुठिया गांव के रहने वाले आनन्द दूबे ने 14 दिसंबर को नामजद लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर बताया कि धर्म विशेष का प्रचार करने के बहाने गांव के भोले-भाले लोगों को पैसा बच्चों की पढ़ाई मेडिकल की सुविधा के साथ अन्य का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर 15 दिसंबर को मुखबिर की सूचना के आधार पर खरहरा चर्च के पास से 10 लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें महिला पुरुष दोनों शामिल है. इनके पास 04 धार्मिक पुस्तक बाइबिल, 10 कॉपी किताब, 03 स्मार्ट मोबाइल फोन व 01 की-पैड मोबाइल बरामद किया है. सभी से पूछताछ कर पुलिस ने जेल भेज दिया है.

गिरफ्तार आरोपियों में खरहरा चर्च का पादरी भोला पटेल और उसकी पत्नी माया पटेल जो गाजीपुर के रहने वाले हैं इनके साथ कृष्णकान्त तिवारी,अंगनूप्रसाद,फूलपत्ती,सुशीला देवी, हीरावती देवी, रेनू, लक्ष्मी और साधना है यह सभी देहात कोतवाली इलाके के मिर्जापुर के रहने वाले हैं. सभी भोले भाले लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन का काम कर रहे थे.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने अपने मीडिया सेल में जारी करते हुए बताया है कि 10 लोगों को गिरफ्तार गया है जो धर्म परिवर्तन कराने का काम कर रहे थे. लोगों को प्रलोभन देकर धर्मपरिवर्तन करा रहे थे उनके पास से धार्मिक पुस्तक और मोबाइल फोन बरामद किया गया है. धर्म परिवर्तन करा रहे पादरी समेत 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट