news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : मां विंध्यवासिनी मंदिर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, देर रात तक जगह जगह पुलिस ने की चेकिंग

मिर्जापुर : मां विंध्यवासिनी मंदिर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, देर रात तक जगह जगह पुलिस ने की चेकिंग

  •   जेपी पटेल
  •  2025-11-25 13:07:52
  •  0

मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिलते ही पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया. बीते आधी रात 112 पर कंट्रोल रूम को धमकी मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल बम डिस्पोजल स्क्वाड के साथ मां विन्ध्यवासिनी मंदिर, अष्टभुजा, कालीखोह मंदिर पहुंच कर देर रात तक सघन चेंकिग की हैं.

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित श्री राम भगवान मंदिर पर जहां आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ध्वजारोहण कर है वही मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में स्थित विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी मंदिर को बम से उड़ने की धमकी मिलते ही मिर्जापुर की पुलिस महक में हड़कंप मच गया भारी संख्या में पुलिस बल देर रात मां विंध्यवासिनी मंदिर और काली खोह मंदिर पहुंचकर सघन चेकिंग की है. बताया जा रहा है सोमवार के आधी रात लखनऊ कंट्रोल रूम 112 ने मिर्जापुर कंट्रोल रूम को जानकारी दी की एक कॉलर ने फोन कर मां विंध्यवासिनी मंदिर को बम से उड़ने की धमकी दी है. सूचना मिलते ही मिर्जापुर पुलिस भारी संख्या में आधी रात मां विंध्यवासिनी मंदिर अष्टभुजा मंदिर और काली खोह मंदिर बम निरोधक दस्ता के साथ तलाशी ली है. कोई संदिग्ध वस्तु न मिलने से पुलिस ने राहत की सांस ली है

विन्ध्याचल थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि देर रात लखनऊ कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी मां विंध्यवासिनी मंदिर को बम से उड़ने की धमकी जिसको लेकर तीनों मंदिरों की सघन जांच की गई है. धमकी देने वाले को प्रयागराज से हिरासत में ले लिया गया है. जिसका नाम मयंक है बताया जा रहा वह मानसिक रूप से बीमार है. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट