news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर: विन्ध्यवासिनी मंदिर भी सुरक्षित नही, दानपात्र का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास,पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

मिर्जापुर: विन्ध्यवासिनी मंदिर भी सुरक्षित नही, दानपात्र का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास,पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

  •   जेपी पटेल
  •  2025-11-24 07:10:07
  •  0

मिर्जापुर : मां विन्ध्वासिनी मंदिर के सीढ़ी से महज छ: कदम के दुरी पर विंध्य विकास परिषद का दान पात्र रखा गया है उस दान पत्र से चोर ने चोरी करने का प्रयास किया है, चोर को पकड़ कर पुलिस पूछताछ कर रही है.

मिर्जापुर के विश्व प्रसद्धि विंध्याचल धाम में स्थित मां विन्ध्यवासिनी मंदिर भी सुरक्षित नहीं है.मंदिर परिसर में लगे दान पत्र को भी चोर तोड़ दे रहे है. रविवार के सुबह 4.16 बजे मंदिर के पूर्वी दिशा में मां व‍िन्ध्यवासिनी मंदिर सीढ़ी से महज छः कदम की दूरी पर परिक्रमा पथ के अंदर रखे दानपात्र का ताला तोड़ चोरी का प्रयास एक चोर ने किया है.जानकारी मिलते ही मौके पर विंध्याचल थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय पहुंचकर सीसीटीवी खंगालते हुए एक संदिग्‍ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं.

दिल्ली ब्लास्ट के बाद मां विंध्यवासिनी मंदिर को भी अलर्ट पर रखा गया है इसके बावजूद भी दानपात्र के ताला को तोड़कर चोरी करने का प्रयास पूरे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है. धाम चौकी प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि दानपात्र का ताला एक युवक ने तोड़ा है. सीसीटीवी खंगालकर युवक को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

मंदिर परिसर में लगे दान पत्र का ताला तोड़े जाने की जानकारी होने पर नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार मौके पहुंचकर निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी को भी खंगाला है इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि चोरी नहीं हुई है ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया जा रहा था जिसको समय रहते पकड़ लिया गया है पुलिस पूछताछ कर रही है चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा और उसे जेल भेजा जाएगा.

Tag :  

संबंधित पोस्ट