news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा सरदार वल्लभभाई पटेल को जो स्थान उन्हें पहले मिलना चाहिए था अब मिला,मुझे गर्व है की मैं भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक हैं

मिर्जापुर : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा सरदार वल्लभभाई पटेल को जो स्थान उन्हें पहले मिलना चाहिए था अब मिला,मुझे गर्व है की मैं भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक हैं

  •   जेपी पटेल
  •  2025-10-31 21:34:07
  •  0

मिर्जापुर के विंध्याचल धाम पहुंचे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन किया. इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस और सपा की मांग आरएसएस को प्रतिबंध लगाया जाए क्योंकि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 1948 में चिट्ठी लिखा था इसको लेकर कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल देश को आजाद कराने के बाद भी छोटी-छोटी रियासतों को अपनी अपनी जो बात चलाते थे उनको भी भारत की बात चलने के लिए प्रेरित किया. मैं समझता हूं जो स्थान उन्हें पहले मिलना चाहिए था अब मिला है.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक होने के नाते मुझे भी गौरव है कि मैं स्वयंसेवक हूं आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक देश भक्त संगठन रूप में जाना जा रहा है.

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला शुक्रवार को मिर्जापुर की विंध्याचल धाम में स्थित विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन किया है. पत्रकारों ने सवाल किया कि आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की बीजेपी जयंती मना रही है तो वहीं कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक तरफ कह रही है आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया जाए क्योंकि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 1948 में चिट्ठी लिखा था की गांधी जी की हत्या का जिम्मेदार आरएसएस है इसको लेकर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा सरदार वल्लभभाई पटेल देश को आजाद कराने के बाद भी देश की उन छोटी-छोटी रियासतों को भी जो अपनी-अपनी बात चलते थे उनको भारत की बात चलने के लिए प्रेरित किया और सब लोग भारत मिल गए. मैं सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देना चाहूंगा, जिन्होंने एकाकता दिवस के रूप में पूरे देश में आज हर जगह सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती शासकीय जयंती के रूप में मनाई जा रही है. मैं समझता हूं जो स्थान उन्हें मिलना चाहिए था अब मिला है.

आगे कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के प्रतिबंध की मांग को लेकर कहा जहां तक आरएसएस के प्रतिबंध की बात है मैं यह मानकर चलता हूं कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक होने के नाते मुझे भी गौरव हैं कि मैं स्वयं सेवक हूं. आज तो उसके समर्थकों की सरकार है पहले जो हो गया हो गया अब देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक देशभक्त संगठन, राष्ट्रभक्त के संगठन और समाज की सेवा भावी संगठन के रूप में लोग जानेंगे. इस दौरान सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा और भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामकुमार विश्वकर्मा ने स्वागत किया

Tag :  

संबंधित पोस्ट