news updates

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : सिलेंडर से भरी ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, कोच और 8 महिला खिलाड़ी घायल, चार की हालत गंभीर

मिर्जापुर : सिलेंडर से भरी ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, कोच और 8 महिला खिलाड़ी घायल, चार की हालत गंभीर

  •   जेपी पटेल
  •  2025-10-29 07:37:16
  •  0

मिर्जापुर जनपद में सिलेंडर से भरी ट्रक ने ऑटो को मार दिया.ऑटो सवार 8 महिला कबड्डी खिलाड़ी घायल हो गयी.सभी घायल खिलाड़ियों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चार की हालत गम्भीर होने पर बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है.कानपुर से बीएचयू साउथ कैम्पस बरकछा मिर्जापुर जा रही थी.

मिर्जापुर देहात कोतवाली के जसोवर पहाड़ी के पास मंगलवार देर शाम उस समय चीखपुकार मच गई जब तेज रफ्तार गैस सिलेंडर से भरी ट्रक ने ऑटो में सवार महिला कबड्डी खिलाड़ियों को टक्कर मार दिया. टक्कर इतना जबरदस्त था कि ऑटो में सवार 9 महिला खिलाड़ी घायल हो गई और ट्रक अनियंत्रित होकर कुछ दूरी पर जाकर पलट गई. जानकारी मिलते ही देहात कोतवाली प्रभारी अमित मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायल सभी महिला खिलाड़ियों को आनन फानन में एंबुलेंस की मदद से जिला मंडलीय अस्पताल पहुंचाया है जहां पर इलाज चल रहा है चार की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है. बताया जा रहा है कानपुर मंडल के यह सभी खिलाड़ी थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने मिर्जापुर स्थित बरकछा साउथ कैम्पस जा रहे थे. कानपुर से मिर्जापुर रेलवे स्टेशन उतारने के बाद ई-रिक्शा में सवार हो जा रही थी. देहात कोतवाली के जसोवर के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार गैस सिलेंडर से भारी ट्रक ने टक्कर मार दिया जिससे हादसा हो गया. थोड़ी दूरी पर ट्रक भी पलट गई.

एडिशनल एएसपी नितेश कुमार के मुताबिक यह सभी महिला खिलाड़ी अपने कोच के साथ कानपुर से मिर्जापुर के बीएचयू साउथ केंपस जा रहे थे रास्ते में हादसा हो गया है ई रिक्शा पर कुल 14 लोग सवार थे जिसमें 8 महिला खिलाड़ी और कोच घायल हुये है चार की हालत गंभीर है वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट