मिर्जापुर जनपद में गंगा स्नान करने गए पांच युवक डूबे,तीन युवकों को स्थानीय नाविक ने बचाया दो युवक लापता, पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता दोनों युवकों में से एक का शव कर लिया गया है बरामद एक कि की जा रही तलाश.
मिर्जापुर के विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के निफरा गांव के गुलौरी गंगा घाट पर उस समय अफरातफरी मच गई जब गंगा स्नान करने गए पांच युवक के डूबने लगे तीन को स्थानीय नाविक ने किसी तरह बचा लिया दो युवक लापता हो गए हैं जिनकी तलाश करने पर एक का शव बरामद कर लिया गया है एक की तलाश जारी है . बताया जा रहा है सोमवार को दोपहर साढ़े 12 बजे निफरा गांव के रहने वाले शिवम पाण्डेय, शिवम शर्मा, ओम पाण्डेय सोम पांडेय, अनुराग सरोज गुलौरीघाट पर स्नान करने गए थे. स्नान करते समय पांचों गंगा नदी में डूबने लगे इस दौरान वहां मौजूद एक नाविक लाऊ निषाद ने नाव का लग्गा फेंक कर किसी तरह शिवम पांडेय, शिवम शर्मा व सोम को बचा लिया वही ओम और अनुराग सरोज गंगा नदी में डूबने से लापता हो गए. जिनकी तलाश करने पर अनुराग सरोज का घंटों बाद शव बरामद कर लिया गया है ओम अभी भी लापता है जिसकी तलाश की जा रही है.
घटना की जानकारी होते ही विंध्याचल कोतवाली प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय पुलिस बल के साथ घाट पर पहुंच गए थोड़ी देर बाद एसडीएम सदर गुलाबचंद और सीओ सिटी विवेक जावला भी मौके पर पहुंच गए है. एसडीएम,सीओ और थाना प्रभारी स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता हुए ओम और अनुराग सरोज की तलाश कराने में जुट गए.घंटों बाद डूबे युवक अनुराग सरोज का शव बरामद कर लिया है. परिवार में कोहराम मच गया.सदर एसडीएम गुलाब चंद ने बताया है कि स्नान करते समय पांच युवक डूब गए थे जिसमें तीन को बचा लिया गया है दो की स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश कराते हुए एक का शव ब बरामद कर लिया गया है एक लापता है एसडीआरएफ को बुलाया गया है
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.