मिर्जापुर : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अब लोग फर्जीवाडा़ नहीं कर पाएंगे. पहली बार विभाग ने दूल्हा दुल्हन के लिए बायोमीट्रिक सत्यापन अनिवार्य कर दिया है. दूल्हा दुल्हन का लिया जाएगा अंगूठा और चेहरे से होगी हाजिरी. इससे जहां पात्र लाभार्थियों की सही पहचान हो पायेगी वही कोई व्यक्ति पहले इस योजना का लाभ ले चुका है, तो उसकी जानकारी अधिकारियों तक पहुंच जाएगी.
उत्तर प्रदेश में गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पहले फर्जी दस्तावेजों के जरिए अपात्र लोग लाभ ले लेते थे मगर इस फर्जीवाड़ा को रोकने के लिए अब दूल्हा दुल्हन के आधार का विवाह से पहले बायोमीट्रिक सत्यापन होगा साथ ही विवाह स्थल पर भी दोनों की उपस्थिति के समय बायोमीट्रिक माध्यम से हाजरी दर्ज की जाएगी.जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) रामविलास यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में इस बार दो नया है पहले 51000 दिया जाता था अब एक लाख रुपया दिया जायेगा, दूसरा पारदर्शिता के लिए बायोमैट्रिक अटेंडेंस कराया जाएगा. मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के तहत मिर्जापुर जिले को 603 शादियों का लक्ष्य मिला है. जिसमें अब तब एक 689 लोगों ने आवेदन किया है.मिले आवेदनों का विभाग से जांच करायी जा रही है.जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) रामविलास यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत उन अभिभावकों की बेटियों की शादी कराई जाती है जिनकी आय तीन लाख वार्षिक है. इसमें सरकार एक लाख रुपये देती है. जिसमें 60 हजार कन्या के खाते में, 25000 का उपहार 15000 शादी की व्यवस्था में खर्च की जाती है. मिर्जापुर जनपद में तीन नवंबर को सदर तहसील के जीआईसी कॉलेज के मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी कराई जाएगी जिसमें सिटी, कोन,मझवां ,पहाड़ी ब्लाक, नगर पालिका मिर्जापुर और नगर पंचायत कछवा के लाभार्थी शामिल होंगे. 8 नवंबर को मड़िहान तहसील के पटेरा कला नवोदय विद्यालय में मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के तहत शादी कराई जाएगी यहां पर पटेराकला और राजगढ़ ब्लाक के लाभार्थी होंगे. 12 नवंबर को चुनार तहसील के परेड ग्राउंड चुनार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आयोजित की जाएगी यहां पर नारायनपुर, जमालपुर,सीखड़ ब्लॉक के साथ ही नगर पालिका चुनार, नगर पालिका अहरौरा के लाभार्थी शामिल होंगे. 16 नवंबर को लालगंज तहसील के पंचशील डिग्री कॉलेज मवईकला में मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के तहत लाभार्थियों का विवाह कराया जाएगा यहां पर हलिया ,लालगंज और छानबे ब्लॉक के लाभार्थी होंगे. जो लाभार्थी छूट जाएंगे उनकी शादी 25 नवंबर को सदर तहसील के जीआईसी में कराया जाएगा.
जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) रामविलास यादव ने बताया कि गरीबों के लिए सरकार यह आयोजन चला रही है. गरीब परिवार जो अपने बेटियों की शादी करने में सक्षम नहीं है उन्हें सरकार के माध्यम से उनके धर्म के अनुसार शादी कराई जाती है. यह योजना गरीब लाभार्थियों के लिए वरदान साबित हो रहा है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.