मिर्जापुर जनपद के एक गांव में मजार बन गई पुलिस को भनक तक नही लगी.हिन्दू परिवार ने घर में मजार बने होने की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने विरोध किया तो पुलिस पहुंचकर मजार को तोड़वा दिया. पुलिस ने कहा कि बहु पर भूत प्रेत होने पर मजार परिवार ने बनाया था.
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद के एक गांव में बीमारी से परेशान बहू को कहा गया की भूत प्रेत का छाया है. भूत प्रेत से निजात पाने के लिए मजार बनवाकर पूजा पाठ करना होगा जिसको लेकर पीड़ित परिवार ने बहु को बीमारी से उबारने के लिए घर में ही मजार का निर्माण करवा दिया. आसपास इत्र की महक आने पर ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो पुलिस मौके पहुंचकर नया मजार निर्माण को ग्रामीणों के सहयोग से ध्वस्त कर दिया. पूरा मामला मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र के कुशहां गाँव के तिवारीपुर का है. जहां सार्वजनिक तालाब के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार की शाम नई मजार बना दिया गया.मजार का निर्माण गांव के रहने वाले निवास सिंह ने किया था. गांव में एक भी मुस्लिम न होने और मजार देख तनाव का माहौल देखा गया.
गांव में मजार बन जाने पर हिन्दू क्षत्रिय वाहिनी संगठन भी विरोध करने लगा.हिन्दू क्षत्रिय वाहिनी संगठन के जिलाध्यक्ष मुन्ना सिंह गहरवार ने बताया कि गांव के ही निवास सिंह ने मजार बनाया है. जबकि यहां कोई मुस्लिम वर्ग के लोग नहीं हैं.मजार के नाम पर कमाने खाने का धंधा बना रहे है.
सीओ अशोक कुमार ने बताया कि 22 अक्टूबर को करीब 20:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तिवारीपुर कुशहा थाना जिगना जनपद मिर्जापुर में राम नारायण सिंह उर्फ शोभा सिंह व रवि सिंह पुत्र श्रीनिवास सिंह द्वारा अपनी बहू पर भूत प्रेत की बात को लेकर अपने ही घर के अंदर एक मजार जैसे चबूतरा बना लिया गया था, जिसका गांव वालों द्वारा विरोध किया जा रहा था,सूचना पर थाना जिगना पुलिस मौके पर पहुंचकर विवादित स्थल का निरीक्षण किया गया और मजार बनाने वाले लोगों से बात की गई तो उन्होंने गांव वालों के विरोध को देखते हुए गांव वालों के सहयोग से स्वयं ही उस मजार जैसे चबूतरे को तत्काल हटा दिया. मौके पर शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.