news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, मां की डांट से बीएसएनल के टावर पर चढ़ी लड़की, वीडियो वायरल

मिर्जापुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, मां की डांट से बीएसएनल के टावर पर चढ़ी लड़की, वीडियो वायरल

  •   जेपी पटेल
  •  2025-10-17 10:03:53
  •  0

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने मां के डाट से नाराज होकर बीएसएनल के टावर पर चढ़ गई. खेत में काम कर रहे मजदूरों ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया ,लोगों ने 112 पुलिस को फोन कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बेहद अनोखा मामला सामने आया. यहां एक किशोरी अचानक बीएसएनल के टावर पर चढ़ गई. बताया जा रहा है कि किशोरी अपनी मां के डाट के चलते उसने यह खतरनाक कदम उठा लिया. बीएसएनएल के टावर पर चढ़ते समय किशोरी को खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने टावर पर चढ़ते देखा लिया उन्होंने तुरंत शोर गुल मचाना शुरू कर दिया तो देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. इस घटना की सूचना 112 नम्बर पुलिस को दी गई. थोड़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिया मगर किशोरी टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं हो रही थी घंटों किशोरी को मनाने के बाद पुलिस ने सुरक्षित किशोरी को नीचे उतार लिया. बताया जा रहा है पूरा मामला कछवां आदर्श नगर पंचायत के जोगीपुर वार्ड स्थित बीएसएनएल मोबाइल टावर का है.जहाँ किशोरी बीएसएनएल के टावर पर चढ़कर घंटों ड्रामा किया. टावर सड़क से अंदर होने के नाते किसी की निगाह नहीं पहुंची.वहीं खेत में काम कर रहे मजदूरों की नजर पड़ी तो शोरगुल शुरू मचाया, शोरगुल सुनकर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई.जिसकी सूचना लोगों ने आपातकाल नंबर 112 पर दिया. मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने किशोरी को नीचे उतरने की सलाह दिया. बड़ी मशक्कत के बाद किशोरी नीचे उतरी‌. पुलिस ने कारण पूछा तो युवती ने बताया कि मां ने साफ सफाई करने को लेकर डांट फटकार दिया था. जिससे किशोरी ने खतरनाक कदम उठाया.फिलहाल पुलिस ने किशोरी को समझा बुझाकर उसके परिजनों को सौंप दिया हैं.

इस घटना का पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. लोग हैरान हैं कि मां की डाट के बात को लेकर किशोरी ने अपनी जान को जोखिम में डाल दिया. जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें किशोरी टावर पर चढ़ी हुई नजर आ रही है.गनीमत रही कि समय रहते उसे सुरक्षित बचा लिया गया, कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. सीओ सदर अमर बहादुर ने कहा कि किशोरी को समझाकर सुरक्षित उतार लिया गया है,जब उससे बातचीत की गईं तो उसने बताया कि मां ने डाट दिया था जिससे नाराज होकर हम टावर पर चढ़ गई थी. लोगों से अपील किया की ऐसे घटना में धैर्य और समझदारी से काम लेना चाहिए ताकि कोई बड़ा हादसा न होने पाये

Tag :  

संबंधित पोस्ट